Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 28°C

PM मोदी ने लॉन्च किया 90 रुपए का सिक्का, RBI के 90 साल होने पर दिया तोहफा

PM मोदी ने लॉन्च किया 90 रुपए का सिक्का, RBI के 90 साल होने पर दिया तोहफा

बैंकिंग रेगुलेटर RBI आज 90 साल का हो गया है. रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने 90 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया है. बता दें, देश में 90 रुपए का सिक्का पहली बार जारी किया गया है. इस सिक्के की खासियत ये है कि इसे शुद्ध चांदी से बनाया गया है. वहीं, इसके अलावा इसमें 40 ग्राम चांदी का इस्तेमाल किया गया है. 90 रुपए के चांदी के सिक्के के एक ओर बैंक का लोगो है और दूसरी तरफ मूल्यवर्ग 90 रुपए लिखा है.

साथ ही इसके दाईं ओर हिन्दी और बाईं ओर अंग्रेजी में भारत लिखा होगा. इसके एक तरफ आरबीआई का लोगो होगा और ऊपरी परिधि पर हिन्दी में और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भारतीय रिजर्व बैंक लिखा है. लोगो के नीचे आरबीआई @ 90 लिखा होगा.

40 ग्राम का है सिक्का

भारत सरकार की टकसाल में बने इस 90 रुपए के सिक्के का वजन 40 ग्राम होगा जो कि 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी से बना है. बता दें कि इससे पहले भी 1985 में रिजर्व बैंक की स्वर्ण जयंती पर तथा 2010 में रिजर्व बैंक की प्लेटिनम जुबली पर स्मारक सिक्के जारी हो चुके है.

कितनी कीमत पर बिकेगा सिक्का?

इस 90 रुपए के सिक्का लॉन्च होने के बाद इसे अंकित मूल्य से अधिक प्रीमियम पर बेचा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिक्के की अनुमानित कीमत 5200 से 5500 रुपए के आसपास होने की संभावना है. इस सिक्के को लेकर देशभर के बैंककर्मियों सहित सिक्कों के संग्रहकर्ताओं में काफी उत्साह है. 19 मार्च 2024 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस सिक्के को जारी करने के लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया था.

PM मोदी ने आरबीआई के कामकाज को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई के 90 सालों के कामकाज के बारे में बात करते हुए कहा कि आरबीआई की भूमिका देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद अहम और बड़ी रही है. आरबीआई जो भी कार्य करता है उससे देश के सामान्य जनमानस का वित्त सीधे तौर पर प्रभावित होता है. आरबीआई ने अंतिम मुहाने पर खड़े जन-जन तक फाइनेंशियल इंक्लूजन का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.