Skip to content
Monday, November 2, 2026 Ahmedabad 25°C

भोपाल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी-तूफान से दिन में ही छा गया अंधेरा

भोपाल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी-तूफान से दिन में ही छा गया अंधेरा

मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान के आसार बने हुए है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के लिए IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच आज भोपाल में मौसम ने अचानक करवट लिया है। बारिश और आंधी-तूफान के कारण दिन के समय ही पूरा अंधेरा छा गया है।

आज की बात करें तो भोपाल में बादल छाए हुए हैं और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री है, जो सामान्य 39-40 डिग्री से कम है। तापमान फिर से बढ़ने से पहले मौसम का यह मिजाज अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

उमरिया में भी फिर मौसम बदल गया. बादल छा गए और बेमौसम बारिश शुरू हो गई. जिले में कहीं रिमझिम, तो कहीं तेज बारिश हुई. इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी. किसानों की गेंहू की पकी खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है. इसके अलावा दलहन, तिलहन के साथ सब्जियों पर भी बारिश की मार पड़ेगी. खरगोन में तेज धूप के बाद मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव हुआ. जिले के कई हिस्सों में तेज हवा आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई. कोठा खुर्द गांव में करीब आधा घंटे तक ओले गिरे. बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली.

 

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.