Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

“फिर एक बार मोदी सरकार, विकसित भारत के लिए- 4 जून, 400 पार!”, पूर्णिया में PM मोदी की हुंकार

“फिर एक बार मोदी सरकार, विकसित भारत के लिए- 4 जून, 400 पार!”, पूर्णिया में PM मोदी की हुंकार

 लोकसभा चुनाव  से महज तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया  पहुंचे. इस दौरान वहां की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की तीसरी पारी को लेकर पहले से भी ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है. पीएम मोदी ने पूर्णिया के लोगों से कहा कि उनका ये उत्साह बता रहा है कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार, विकसित भारत के लिए- 4 जून, 400 पार!’. कांग्रेस पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब केंद्र की सरकारें बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थीं. बिहार की सरकारें भी सीमांचल को पिछड़ा कहकर पल्ला झाड़ लेती थी, लेकिन हमने सीमांचल और पूर्णिया के विकास को अपना मिशन बनाया है.

बिहार का 20% मखाना अकेले पूर्णिया में

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार और पूर्णिया के पास सामर्थ्य की कभी कमी नहीं थी. हमारे बिहार का किसान भरपूर मक्का उत्पादन करता है, यहां जूट और मखाने की खेती भी बहुत होती है. पिछले 10 सालों में केंद्र ने जूट की MSP को बढ़ाकर दोगुना किया है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का 20% मखाना अकेले पूर्णिया के किसान ही पैदा करते हैं. केंद्र ने किसानों के इस सामर्थ्य को प्रोत्साहन दिया है, इसका नतीजा ये हुआ कि मखाना का सीड प्रोडक्शन करीब दोगुना हो गया.पीएम मोदी ने कहा कि आज हर कोई कह रहा है कि बड़े कामों का दम सिर्फ बीजेपी और NDA के पास है.

‘हमें आंखें दिखाने वाला देश कटोरा लेकर भटक रहा’

पीएम मोदी ने कहा कि पहले अड़ोस-पड़ोस के देश यहां हमला करके चले जाते थे, सीमा पर हमारे जवानों की आए दिन शहादत होती थी. जनता का मन करता था कि इन्हें घर में घुसकर मारो. मोदी ने आपकी इच्छा का पालन किया और इसका नतीजा हुआ कि जो देश हमें आंखें दिखाता था, वो कटोरा लेकर भटक रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति करने वालों ने पूर्णिया और सीमांचल को अवैध घुसपैठ का ठिकाना बनाकर, यहां की सुरक्षा को दांव पर लगाया है. इसका शिकार हमारे दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब को होना पड़ा है. दलित भाइयों के घरों तक को जला दिया गया था. लेकिन वह पूर्णिया के लोगों को आश्वासन देना चाहते हैं कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला हर तत्व सरकार की नजर में है. पीए मोदी ने कहा कि 4 जून का परिणाम इसी सीमांचल की सुरक्षा तय करेगा और जो लोग राजनीतिक फायदे के लिए CAA का विरोध कर रहे हैं, वो भी एक बात जान लें कि ये मोदी है, ये न डरने वाला है और न ही झुकने वाला है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यहां के आदिवासी समाज के त्याग और बलिदान का देश पर बड़ा कर्ज़ है…आज भाजपा यहां आदिवासियों और दलितों के सम्मान के लिए लड़ रही है…भाजपा ने ही देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी है…TMC जैसी पार्टी दलित, आदिवासी महिलाओं को अपना बंधक बनाकर रखना चाहती है…ये चुनाव इन्हें बताएगा कि दलित, वंचित और आदिवासी TMC के गुलाम नहीं है और नहीं रहेंगे…”

Filed under Bihar

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.