Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

CBI ने जर्नलिस्ट-पूर्व नेवी अफसर को किया गिरफ्तार, सेना-DRDO की कर रहा था जासूसी, केस दर्ज

CBI ने जर्नलिस्ट-पूर्व नेवी अफसर को किया गिरफ्तार, सेना-DRDO की कर रहा था जासूसी, केस दर्ज

सीबीआई ने जासूसी के मामले में एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट विवेक रघुवंशी और इंडियन नेवी के पूर्व कमांडर आशीष पाठक को गिरफ्तार किया है. इन दोनों लोगों पर सेंसेटिव मिलिट्री इनफॉर्मेशन लीक करने का आरोप है. जांच एजेंसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. सीबीआई ने बताया कि रघुवंशी और पाठक दोनों डीआरडीओ प्रोजेक्ट्स और सेना के फ्यूचर प्रोक्योरमेंट से जुड़ी जानकारियों को विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ साझा कर रहा था.

आरोपियों के पास से कई डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं. उसे जांच के लिए भेजा गया है. जांच एजेंसी ने बताया कि दोनों आरोपियों को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. उधर, नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि जर्नलिस्ट विवेक रघुवंशी से मंगलवार शाम को पूछताछ की गई थी.

उन्होंने बताया कि पाठक और विवेक दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और आपराधिक साजिश के तहत हिरासत में ले लिया गया है. हम मामले में एक बड़ी साजिश की जांच कर रहे हैं. हालांकि, जांच एजेंसी ने पाठक के रोल के बारे में अधिक खुलासा नहीं किया. सीबीआई के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जानकारी लीक के मामले में जांच एजेंसी ने दिसंबर में केस दर्ज किया था. रघुवंशी पर आरोप लगाया गया था कि जर्नलिस्ट रक्षा मामलों से संबंधित जानकारी कलेक्ट करता है और उसे विदेशी खुफिया एजेंसियों के साथ इसे शेयर करता है.

उन्होंने बताया कि विवेक पर डीआरडीओ प्रोजेक्ट और उसके डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारी, डिप्लोमैटिक टॉक्स सहित कई अन्य जानकारी साझा करने का आरोप है. वहीं, इस मामले में एक और अधिकारी ने कहा कि विवेक रघुवंशी यूएस बेस्ड न्यूज पोर्टल के लिए डिफेंस और स्पेस मैन्यूफैक्चरिंग रिलेटेड आर्टिकल लिखता है. उन्होंने कहा कि इस जांच के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव हैं. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रक्षा मामलों और डीआरडीओ प्रोजेक्ट्स के जुड़ी क्या जानकारी साझा की गई थी.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.