Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

दमोह में PM मोदी ने बताई INDI गठबंधन की सच्चाई, कहा- जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा

दमोह में PM मोदी ने बताई INDI गठबंधन की सच्चाई, कहा- जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा

आज देश में लाेकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग  हो रही है. पहले चरण में मध्यप्रदेश की 29 में से 6 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. वहीं कुछ सीटों पर चुनावी प्रचार जमकर हो रहा है. प्रचार के सिलसिले में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  प्रदेश के दमोह  में एक सार्वजनिक रैली  को संबोधित करने पहुंचे.

जहां उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है ये हमने बीते वर्षों में देखा है. कोविड का इतना बड़ा संकट आया. हमारी मजबूत सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत ले आई. करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा दी गई. भारतीय जनता पार्टी  की सरकार ने करोड़ों भारतीयों को मुफ्त वैक्सीन लगाई. आज देश में वो भाजपा सरकार है जो ना किसी से दबती है, ना किसी के सामने झुकती है.

वोट डालने की अपील 

प्रधानमंत्री मोदी  ने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश सहित देश भर की अनेक सीटों पर पहले चरण की वोटिंग जारी है. सबसे पहले तो मैं यही आग्रह करूंगा कि जिन साथियों ने अब तक वोट नहीं डाला है, वो अपने कर्त्तव्य का पालन जरूर करें और वोट डालें. यह चुनाव आने वाले 5 साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है. आप देख रहे हैं कि दुनिया में कैसे युद्ध  के बादल छाए हैं. जब दुनिया में युद्ध  का माहौल हो, घटनाएं घट रही हों, तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है.

पाकिस्तान पर ऐसे साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दमोह में कहा कि हमारा एक पड़ोसी जो आतंक का सप्लायर था वो अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है. ऐसे हालातों में भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है. भारत कई देशों को हथियार निर्यात कर रहा है. दुनिया में मौजूदा हालात को देखते हुए देश में मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है. मोदी ने गरीबों के लाभ के लिए मुफ्त राशन योजना को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है. मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी को पूरा करने की गारंटी. हमने करोड़ों भारतीयों को मुफ्त राशन और टीके दिए हैं.

कांग्रेस और गठबंधन को ऐसे घेरा

PM मोदी ने दमोह में कहा कि ये धरती शूरवीरों और योद्धाओं की धरती है. मैं इस धरती के लोगों को INDI गठबंधन की सच्चाई बताना चाहता हूं. दशकों तक, कांग्रेस ने भारत के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा. ये लोग सेनाओं के लिए हथियार खरीदने में भी अपना स्वार्थ देखते हैं. परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बैचेन कर रही है. वो कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो आग लग जाएगी. INDI गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं, लेकिन मोदी इनकी धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है. पूरे देश ने देखा कि कैसे इन लोगों ने पूरी ताकत लगा दी कि वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान न मिल पाए. कांग्रेस की सरकार रही होती तो तेजस फाइटर प्लेन भी आसमान की बुलंदियां नहीं देख पाता. ये भाजपा सरकार है जो हमारी सेनाओं को आत्मनिर्भर बना रही है. भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन रही है.

जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है उनकी गारंटी मोदी ने ली है. MUDRA योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाखों करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया है. अब बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की है कि MUDRA योजना में मदद को बढ़ाकर अब 20 लाख रुपए तक किया जाएगा.

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.