Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

नमो ऐप पर ‘मोदी मीटर’ से नाप सकेंगे राजनीति की नब्ज, 2024 चुनाव का क्या हो सकता है परिणाम; यहां से लगाएं अनुमान

नमो ऐप पर ‘मोदी मीटर’ से नाप सकेंगे राजनीति की नब्ज, 2024 चुनाव का क्या हो सकता है परिणाम; यहां से लगाएं अनुमान

 लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच नमो एप पर ‘मोदी मीटर’ नामक अद्भुत सुविधा लांच की गई है। इसके माध्यम से यूजर्स चुनावी मौसम में देश की नब्ज टटोल सकेंगे और वर्चुअल ओपिनियन पोल में भाग ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एप पर लांच इस सुविधा के माध्यम से यूजर्स लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रदर्शन का पूर्वानुमान लगा सकेंगे।

ऐसे करेगा काम मोदी मीटर

मोदी मीटर का प्राथमिक उद्देश्य चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करना और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ‘मोदी मीटर’ की अवधारणा सरल लेकिन सशक्त है। इसके माध्यम से यूजर्स संबंधित संसदीय क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार के जीतने की संभावना का भी अनुमान लगा सकते हैं।

क्यूएस अध्यक्ष ने की तारीफ, पीएम मोदी उत्साहित

क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अध्यक्ष नुंजियो क्वाक्वेरेली ने भारत की सराहना की है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा, यह देखना उत्साहजनक है! हमारी सरकार बड़े पैमाने पर अनुसंधान, सीखने और नवाचार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आने वाले समय में इन पर और जोर दिया जाएगा।इससे पहले लिंक्डइन पर पोस्ट में क्वाक्वेरेली ने कहा था, इस साल भारतीय विश्वविद्यालयों ने सभी जी20 देशों के बीच प्रदर्शन में सर्वाधिक सुधार किया।

औसत रैंकिंग में साल-दर-साल 14 प्रतिशत का सुधार हुआ।कहा, भारत दुनिया के सबसे तेजी से विस्तार करने वाले अनुसंधान केंद्रों में से एक बन गया है। 2017 से 2022 तक अनुसंधान में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रगति को निस्संदेह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी दूरदर्शी नीतियों से सहायता मिली है।

उन्होंने लिखा, मुझे प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत के दौरान स्पष्ट था कि पीएम मोदी के पास शिक्षा में क्रांति लाने की प्रतिबद्धता है। क्वाक्वेरेली ने यह भी उल्लेख किया कि भारत एशिया में अब क्यूएस रैंकिंग में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

वैसे जो यूजर्स नमो ऐप पर लॉगिन करते हैं, मॉड्यूल पर उनके राज्य और निर्वाचन क्षेत्र (पंजीकरण के दौरान दी जाने वाली जानकारी के अनुसार) की पहचान ऑटोमैटिक तरीके से हो जाती है, जिससे उन्हें एक सटीक अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

अपने सभी अनुमानों को दर्ज करने के बाद, यूजर्स को एक पर्सनलाइज्ड कार्ड मिलता है, जिसमें ‘अबकी बार, 400 पार : आपके वोट से यह संभव है’ अंकित होता है। यूजर्स इस कार्ड को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं। यह मॉड्यूल मतदाताओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए, लोकतंत्र में मतदान के महत्वों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

‘मोदी मीटर’ एक अद्वितीय मॉड्यूल है, जो दो-तरफा संचार प्रवाह की अनुमति देता है। जैसे ही कोई यूजर मॉड्यूल को आजमाता है, उनके अनुमानों को अज्ञात रूप से दर्ज कर लिया जाता है। इससे भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी जन-आकांक्षाओं और भावनाओं को समझना आसान हो जाता है। इसके अलावा, ‘मोदी मीटर’ एक प्रैक्टिस पोल के रूप में कार्य करता है, जो लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने और एनडीए के ‘400 पार’ के संकल्पों को मजबूती देता है।

आप नमो ऐप को डाउनलोड करने के लिए https://nm-4.com/modimeter2024 पर जा सकते हैं और नए मॉड्यूल में शामिल हो सकते हैं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.