click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: अयोध्‍या में पीएम के रोड शो में शामिल हुए इकबाल अंसारी, कहा- नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > अयोध्‍या में पीएम के रोड शो में शामिल हुए इकबाल अंसारी, कहा- नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
IndiaUttar Pradesh

अयोध्‍या में पीएम के रोड शो में शामिल हुए इकबाल अंसारी, कहा- नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

रोड शो में पीएम मोदी का अभिनंदन करने पहुंचे मंदिर मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। मंदिर गेट के पास ही उन्होंने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका अभिनंदन किया।

Last updated: 2024/05/06 at 1:30 PM
One India News Team
Share
3 Min Read
SHARE

आध्यात्म की नगरी में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उल्लास छलकता रहा। कोई शंख बजा रहा है तो कोई पुष्पवर्षा कर रहा है। रोड शो में पीएम मोदी का अभिनंदन करने पहुंचे मंदिर मस्जिद विवाद में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। मंदिर गेट के पास ही उन्होंने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका अभिनंदन किया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए इकबाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 10 वर्ष के शासन में देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।

Contents
तीसरी बार पीएम मोदी को पीएम बनाने का सपना: इकबाल अंसारी पीएम ने ल‍िया साधु-संतों का आशीर्वाद   

#WATCH | UP: On PM Modi's roadshow in Ayodhya, former litigant in Ayodhya land dispute case, Iqbal Ansari says, " As PM Modi and CM Yogi are conducting roadshow in Ayodhya, we are also present here to shower flowers. The whole Ayodhya is present here and we are all seeing the… pic.twitter.com/JGv3EhmkGz

— ANI (@ANI) May 5, 2024

तीसरी बार पीएम मोदी को पीएम बनाने का सपना: इकबाल अंसारी

अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो पर अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और सीएम योगी अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं, हम भी फूल बरसाने के लिए यहां मौजूद हैं। पूरी अयोध्या यहां मौजूद है और हम सब पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।”

लोकसभा चुनाव में पहली बार रामनगरी में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो करने पहुंचे तो रविवार की शाम यादगार बन गई। मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसमुद्र सबका साथ-सबका विश्वास की पुष्टि करता प्रतीत हुआ। जनसमूह के इस प्यार और समर्पण को देखकर मोदी की आंखों में उजाले के नए प्रतिबिंब उभरते नजर आए। रामपथ पर दोनों तरफ कतारबद्ध लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। मोदी की झलक पाने के लिए दोपहर तीन बजे से ही रामपथ पर बनाए गए 77 ब्लाकों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।

पीएम ने ल‍िया साधु-संतों का आशीर्वाद   

प्रचंड गर्मी में पसीने को रुमाल से सुखा रही दरियाबाद की रीता व मवई की तारादेवी ने कहा क‍ि मोदी को देखने के लिए आए हैं। इसमें क्या धूप, क्या छांव। सबसे पहला ब्लॉक वेदपाठी ब्राह्मण समूह का था। दूसरे ब्लॉक में मौजूद साधु-संत प्रधानमंत्री के पहुंचते ही पुष्पवर्षा करने लगे। पीएम मोदी ने दोनों हाथों से प्रणाम कर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया।

इसके आगे किसान, छात्र, योगाचार्य समूह, सिंधी समाज, मुस्लिम, शिक्षक सभी मोदी का अभिनंदन करने को आतुर दिखे। सिर पर टोपी लगाए और गले में भाजपा का गमछा डाले मुस्लिम वर्ग के लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते दिखे। प्रधानमंत्री ने उनका भी अभिवादन स्वीकार किया। अयोध्या में राम जन्मभूमि के ठीक बगल गेट नंबर-11 के पास रहने वाले नूर आलम भी प्रधानमंत्री का स्वागत कर अपने को धन्य समझते हैं। नूर आलम ने बताया कि वह रामलला के पड़ोसी होने का धर्म निभाने आए हैं।

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: @narendramodi, Ayodhya, bjp government, breakingnews, current affairs, election rally, Former party in Ayodhya land dispute case, hindinews, Iqbal Ansari, loksabha election 2024, Noor Alam, oneindianews, oneindianewscom, uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article BJP जो कहती है, वो करके दिखाती है : ओडिशा के बेहरामपुर में पीएम मोदी
Next Article दिल्ली-नोएडा के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.