Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

मुस्लिम आरक्षण पर लालू के बयान से गरमाई सियासत, पीएम मोदी बोले- अब तो INDI गठबंधन के इरादे साफ हो गए

मुस्लिम आरक्षण पर लालू के बयान से गरमाई सियासत, पीएम मोदी बोले- अब तो INDI गठबंधन के इरादे साफ हो गए

मध्य प्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम आरक्षण के मसले पर कांग्रेस के साथ-साथ आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो ओबीसी कोटे में डाका डालकर मुस्लिमों को आरक्षण देना ही चाहती है, उनके साथी दल भी इस मसले पर समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता के मुस्लिम आरक्षण वाले बयान पर कांग्रेस चुप है.

प्रधानमंत्री मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर हमले करते हुए कहा कि बिहार में जो नेता चारा खाने के लिए जाने जाते हैं, जमानत पर जेल से बाहर हैं, उन्होंने तो कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़कर कह दिया कि मुसलमानों को पूरा का पूरा आरक्षण मिलना चाहिए. पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि आखिर इसका क्या मतलब है? क्या SC, ST और OBC समाज का सारा आरक्षण मुसलमानों को दे देना चाहिए?

खतरनाक साजिश की पोल खुली- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोर्ट ने पशुओं का चारा खाने वाले उस नेता को दोषी माना है लेकिन वोट बैंक के लिए समाज को बांटने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम पहले से ये कहते रहे हैं कि ये ओबीसी आरक्षण को काट कर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं लेकिन ऐसे बयान ने तो और भी गहरी साजिश का खुलासा कर दिया. पीएम ने कहा कि ताज्जुब कि ये सारी बातें वो उस दिन कह रहे हैं जिस दिन वोटिंग हो रही है.

क्या कहा था लालू प्रसाद यादव ने?

इससे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी पर हमले करते हुए कहा था कि वो तो संविधान ही खत्म करना चाहते हैं, लोकतंत्र को ही समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जनता को उनकी सारी बातें समझ में आ रही है. इसी दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में ये भी कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण तो मिलता ही चाहिए.

वहीं लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जंगल राज वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि ये देशवासियों को भड़काने वाला बयान है.

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.