Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

’15 मिनट नहीं 15 सेकेंड के लिए हट जाए पुलिस’, ओवैसी भाइयों को नवनीत राणा की खुली चुनौती, बोलीं- पता भी नहीं चलेगा

’15 मिनट नहीं 15 सेकेंड के लिए हट जाए पुलिस’, ओवैसी भाइयों को नवनीत राणा की खुली चुनौती, बोलीं- पता भी नहीं चलेगा

महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा एकबार फिर से चर्चा में हैं. इस बार चर्चा की वजह असदुद्दीन ओवैसी और अकबरूद्दीन ओवैसी को लेकर दिया गया उनका बयान है. दरअसल, नवनीत राणा ने हैदराबाद में बुधवार (8 मई 2024) को कहा अकबरूद्दीन ओवैसी के बयान को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है.

नवनीत राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “ये छोटा भाई बड़ा भाई है न… छोटा भाई बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा लो, तब हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं. छोटे को मेरा कहना है, छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे. 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई को पता नहीं चलेगा कि कहां से आया और कहां को गया.

‘इसे पाकिस्तान बनाने से रोकने के लिए है चुनाव’

नवनीत राणा ने अपने भाषण में कहा कि ये चुनाव हैदराबाद को पाकिस्तान बनाने से रोकने के लिए है. इस बार सिर्फ मतदान होगा तो देश के हित में होगा. इस बार मतदान करना है तो हैदराबाद को पाकिस्तान बनाने से रोकने के लिए करें. इस बार मतदान करना है तो माधवी लता, हमारी शेरनी को इस देश के पार्लियामेंट में भेजने के लिए होगा. इस बार मतदान हैदराबाद के सभी हिंदुओं को जगाने के लिए होगा.

गुजरात में भी दिया था विवादित बयान

नवनीत राणा ने 6 मई 2024 को गुजरात में भी एक विवादित बयान दिया था. तब उन्होंने एक जनसभा में भाषण की शुरुआत जय श्री राम से की थी. इसके बाद उन्होंने कहा था, “जिसे जय श्री राम नहीं कहना है तो वो पाकिस्तान जा सकता है. ये हिंदुस्तान है. अगर हिंदुस्तान में रहना है तो जय श्री राम कहना ही है.” नवनीत राणा ने फिर जनता से पूछा कि ‘जिन्होंने राम को लाया है’… लोगों के जवाब दिया ‘हम उनको लाएंगे.’

बीजेपी ने अमरावती से नवनीत राणा को दिया टिकट

वहीं, नवनीत ने गुजरात में भी चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि जो लोग जय श्री राम नहीं कहना चाहते वो पाकिस्तान चले जाएं.’ नवनीत राणा ने महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से कांग्रेस और एनसीपी की मदद से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था. हालांकि, इस साल मार्च के महीने में नवनीत ने बीजेपी का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें अमरावती से टिकट भी दिया है.

 

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.