click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘जनता ही मेरी असली वारिस है’, हाजीपुर की रैली में बोले पीएम मोदी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Bihar > ‘जनता ही मेरी असली वारिस है’, हाजीपुर की रैली में बोले पीएम मोदी
Bihar

‘जनता ही मेरी असली वारिस है’, हाजीपुर की रैली में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी सोमवार 13 मई को बिहार के हाजीपुर में रैली करने पहुंचे। बता दें कि हाजीपुर सीट लोजपा रामविलास के खाते में गई है। पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Last updated: 2024/05/13 at 12:08 PM
One India News Team
Share
9 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पीएम मोदी ने सोमवार को बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर रैली करने पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को को संबोधित किया है। आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन में हाजीपुर सीट लोजपा रामविलास के खाते में गई है। पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने रैली में भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में हाजीपुर को प्रणाम कर के की। इसके बाद पीएम ने राजद और कांग्रेस जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा है।

Contents
 4 जून को फिर एक बार मोदी सरकार- पीएम मोदीलालटेन वालों ने बिहार में अंधेरगर्दी फैलाई- पीएम मोदीINDI अलायंस को वोट देना वोट की बर्बादी- पीएम मोदीलालू यादव पर भी हमलाराजद ने महिला आरक्षण का विरोध किया – पीएम मोदीचोरों की नींद उड़ गई है इसलिए ये मोदी को गाली दे रहेचिराग एक सांसद के रूप में काफी सफल रहे हैं- पीएम मोदी

 4 जून को फिर एक बार मोदी सरकार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सबसे पहले लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि हाजीपुर की धरती के बारे में मान्यता है कि यहां हमारे प्रभु श्रीराम के चरण पड़े थे। पीएम मोदी ने कहा कि ये पहला लोकसभा चुनाव है जब हम रामविलास पासवान की अनुपस्थिति में लड़ रहे हैं। पीएम ने कहा कि रामविलास का हाजीपुर के प्रति लगाव व समर्पन हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सपने को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून ज्यादा दूर नहीं है। उस दिन लोगों की नजर रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर रहेगी। पीएम ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से लोग एक बार फिर देखेंगे- फिर एक बार मोदी सरकार।

लालटेन वालों ने बिहार में अंधेरगर्दी फैलाई- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वह बिहार के लोगों और उनके सामर्थ्य का सम्मान करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का दुख होता है सामाजिक न्याय के मामले में बिहार पीछे हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन वालों ने बिहार में अंधेरगर्दी फैलाई। राजद ने बिहार को पूरी तरह से बर्बाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजद कांग्रेस के लोग बिहार की जनता के बच्चों की परवाह नहीं है। वह सिर्फ अपने बच्चों को सेट करने में लगे हुए हैं। ये लोग विकास के कार्यों से भागते हैं क्योंकि उसमें मेहनत लगती है। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने बिहार के कई अवसर बर्बाद किए हैं। इनसे बिहार को बचा के रखना है।

INDI अलायंस को वोट देना वोट की बर्बादी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि INDI अलायंस को वोट देना वोट की बर्बादी है और बिहार के लोग अपना वोट कभी बर्बाद नहीं करते। पीएम मोदी ने कहा कि INDI अलायंस के लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को माफ किया जाना चाहिए? पीएम मोदी ने कहा कि राजद कांग्रेस की प्राथमिकता बिहार की जनता नहीं बल्कि उनके अपने वोट बैंक हैं।

#WATCH हाजीपुर, बिहार: प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "RJD, कांग्रेस में बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। वे सोच रहे हैं कि जितना समय है उसमें जितना लूट सके, लूट लें। वे अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं… ये लोग विकास के कार्यों से भागते हैं। इनलोगों के… pic.twitter.com/7buIsxbaqT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024

लालू यादव पर भी हमला

पीएम मोदी ने कहा कि लालू यादव जो चारा घोटाले के दोषी हैं वह कह रहे हैं कि आरक्षण पूरा का पूरा मुसलमानों को देना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी पिछड़े समाज से आता हूं इसलिए ये दर्द समझ सकता हूं। पीएम ने कहा कि अगर दलितों पिछड़ों का आरक्षण छीना गया तो ये बर्बाद हो जाएंगे। पीएम ने कहा कि जब तक मोदी जिंदा है तब तक विपक्षी दल आपके अधिकारों पर डाका नहीं डाल सकते। ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। अगर ये ऐसी कोई कोशिश करते हैं तो उन्हें लेने के देने पड़ जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश में एससी, एसटी और ओबीसी के सबसे ज्यादा सांसद विधायक भाजपा के पास हैं। पीएम ने कहा कि हमने 2014 में सरकार बनने के  बाद दलित के बेटे रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। 2019 में सरकार बनने के बाद एक आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।

राजद ने महिला आरक्षण का विरोध किया – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के मामले में राजद ने बाधा पैदा की थी। लेकिन भाजपा ने नई संसद बनते ही  महिलाओं को आरक्षण देने का काम पूरा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में राजद के राज में अपहरण और फिरौती का उद्योग फला फूला। पीएम ने कहा कि राजद ने बिहार को सिर्फ पलायन दिया। उन्होंने कहा कि राजद के कारण हाजीपुर से उद्योग चले गए।

#WATCH हाजीपुर, बिहार: प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "RJD के राज में यहां सिर्फ अपहरण और फिरौती उद्योग ही फला-फुला। हाजीपुर ने देखा है कि कैसे यहां सारे उद्योग धंधे चौपट हो गए। RJD, कांग्रेस ने बिहार को सिर्फ पलायन दिया, बिहार को सिर्फ तबाही दी, जबकि मोदी 'विकसित बिहार,… pic.twitter.com/H2KTlfYO0c

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024

चोरों की नींद उड़ गई है इसलिए ये मोदी को गाली दे रहे

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब के पैसे की लूट उन्हें सोने नहीं देती। कांग्रेस जिसके  के 10 साल में ईडी ने सिर्फ 35 लाख रुपये जब्त किए थे। जितने पैसे बस स्कूल बैग में आ जाए। लेकिन चोरी की जा रही थी। पीएम ने बताया कि मोदी ने 10 साल में 2 हजार 200 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। मोदी ने जो पैसा जब्त किया है उसे ले जाने में 70 ट्रक लगेंगे। अब चोरों की नींद उड़ गई है इसलिए ये मोदी को गाली दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि इन लोगों ने नौकरी के बदले जमीन लेने वालों ने दिल्ली में महल खड़े किए। उनपर कार्रवाई जारी है। पीएम ने कहा कि जनता का पैसा खाने वाले नहीं बचेंगे।

पीएम ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था जितनी आगे बढ़ेगी उतने रोजगार होंगे। पीएम ने कहा कि बिहार में 3300 किमी नेशनल हाई वे बने हैं। जिनसे लोगों को रोजगार मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि उज्जवला योजना समेत विभिन्न योजनाओं से लोगों का भला हुआ है।

पीएम ने कहा कि बिहार के 90 से ज्यादा स्टेशन को विकसित किया जाएगा जिससे और रोजगार बढ़ेगा। बिहार में 40 लाख पक्के घर दिए गए हैं। इसमें लगने वाला सामान भी तो आस-पास के क्षेत्रों से ही आया है। पीएम ने कहा कि मोदी के वारिस आप हैं। मोदी के वारिस आपका परिवार और आपके बच्चे हैं। मुझे वारिस के रूप में सुख चैन की जिंदगी, आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की गारंटी, विकसित भारत आपके हाथों  में सौंप के जाना है। इसलिए मैं दिन-रात इसकी कोशिश मेंलगा हूं। मुद्रा योजना के तहत बिहार में 2.5 करोड़ रुपये की मदद युवाओं को दी गई है। पीएम ने कहा कि मोदी को बिहार के नौजवानों पर भरोसा है।

चिराग एक सांसद के रूप में काफी सफल रहे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जितने वोट रामविलास पासवान को मिले थे उससे ज्यादा वोट चिराग पासवान को मिलने चाहिए। यही रामविलास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पीएम ने कहा कि वह चिराग के लिए हाजीपुर नहीं आए। चिराग तो यह सीट जीत रहे हैँ। पीएम ने बताया कि वह यहां रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने आए हैं। पीएम ने बताया कि जब वह पहली बार चिराग को संसद में देखा तो ऐसे बिल्कुल नहीं लगा कि चिराग में रामविलास के बेटे का कोई गुरूर हो। पीएम मोदी इसके लिए चिराग की माता को धन्यवाद भी कहा। पीएण मोदी ने ये भी कहा कि चिराग एक सांसद के रूप में काफी सफल रहे हैं। वह बिहार के सच्चे प्रतिनिधि हैं। इसलिए आप लोग जब चिराग को वोट देंगे तो वह वोट सीधे मोदी के खाते में आएगा।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi हाजीपुर, बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/5qqXqXL6wX

— BJP (@BJP4India) May 13, 2024

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: @india, @narendramodi, Bihar, bihar politics, breakingnews, chirag paswan, Congress, election campaign, fourth phase of loksabha election, hajipur loksabha seat, hindinews, Loksabha Elections 2024, loksabha seats, oneindianews, oneindianewscom, Politics, RJD

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप
Next Article सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, हाईकोर्ट ने जवाब देने के लिए ED-CBI को दिया था 4 दिन का समय

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.