Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 24°C

‘मां के निधन के बाद मां गंगा ने ली उनकी जगह…’, नामांकन से पहले बोले पीएम मोदी

‘मां के निधन के बाद मां गंगा ने ली उनकी जगह…’, नामांकन से पहले बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन करने जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा कि काशी से उनका एक अलग ही लगाव है. वहीं इस दौरान उन्होंने एक और खुलासा किया है.

इंटरव्यू में उन्होंने काशी से पहले लगाव को लेकर बात करते हुए कहा, ‘जब मुझे मेरी पार्टी ने यहां से चुनाव लड़ने को कहा तो मेरे मन से एक बात निकली थी. इसके बाद मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है. पिछले दस सालों से मेरा जो नाता यहां से रहा है, उस वजह से मैं अपनी एक पुरानी दुनिया से जुड़ पाया हूं.

‘मां गंगा ने पूरी की मां की जगह’

उन्होंने आगे कहा, ‘मां गंगा ने मुझे गोद लिया है और मां के जाने के बाद मुझे ये भाव और ज्यादा तीव्र हो गया है. मां के जाने के बाद मां गंगा ने उनके स्थान को भरा है.’

‘लोगों ने बनाया बनारसी’

काशी में अपने पिछले दस साल के सफर को लेकर उन्होंने कहा, ‘जब मैं यहां दस साल पहले आया तो मैं एक जनप्रतिनिधि था, लेकिन यहां के लोगों ने मुझे बहुत जल्द ही अपना बना लिया. इसी वजह से मैं कहता हूं कि उन्होंने मुझे पूरा बनारसी बना दिया है.

सोशल मीडिया पर कही ये बात

नामांकन से पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है. बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!

PM मोदी के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा बिहार सीएम नीतीश कुमार, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय, महाराष्ट्र सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा शामिल होंगे.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.