Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

“आंखों के नीचे और पैर में चोट…”: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

“आंखों के नीचे और पैर में चोट…”: स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने

स्वाति मालीवाल की मेडिको लीगल रिपोर्ट सामने आ गई है. उनका टेस्ट एम्स में किया गया, जहां वह एक निजी वाहन से पहुंची थी. रिपोर्ट के मुताबिक उनके उल्टे पैर पर और चेहरे पर आंख के नीचे चोट का निशान है. बता दें कि स्वाति मालीवाल ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी FIR में कहा है कि “जब वह मुख्यमंत्री आवास पर गईं तो विभव कुमार ने उन पर बेरहमी से हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार, जो केजरीवाल के निजी सचिव हैं, ने उन्हें लात मारी, घूंसा मारा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. 39 वर्षीय महिला ने यह भी कहा कि उनके कपड़े फट गए थे और हमले के दौरान उनके सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं”.

मरीज ने सिरदर्द की समस्या बताई – AIIMS

रिपोर्ट में बताया गया है कि मरीज गर्दन के अकड़ जाने और सिरदर्द की शिकायत कर रहा है. मेडिकल टीम द्वारा की गई जांच में स्वाति मालीवाल का पल्स और बीपी नॉर्मल है.  उनका एक्सरे कराया गया है. इसके अलावा अस्पताल के रेडियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ट्रॉमा सर्जरी, गाइनोकॉलोजी डिपार्टमेंट को जांच के लिए संपर्क किया गया है. स्वाति मालीवाल को कुछ दवाइयां भी दी गई हैं.

स्वाति के शरीर पर मिलीं ये विजिबल इंजरी

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वाति मालीवाल के शरीर पर जो विजिबल इंजरी है, उनमें बाएं पैर पर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं.

विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज की है शिकायत

केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ को ईमेल के जरिए शिकायत की है. इसमें उन्होंने कहा कि मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं. शिकायत में कहा गया है कि जब स्वाति मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की थी. विभव ने इसकी एक कॉपी पुलिस उपायुक्त को भी भेजी है.

क्या है पूरा मामला 

13 मई की सुबह 9 बजे स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके सिविल लाइंस स्थित सीएम हाउस पहुंची थीं. ऑफिस में स्वाति ने सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी विभव कुमार को कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद स्वाति ने उन्हें व्हॉट्सएप पर मैसेज किया लेकिन इसका भी जवाब नहीं आया. इसके बाद वह सीएम के आवास की ओर चली गईं. वहां मौजूद स्टाफ से उन्होंने सीएम तक मैसेज भिजवाया कि वह उनसे मिलना चाहती हैं.

स्टाफ ने कहा कि सीएम केजरीवाल कुछ देर बाद उनसे मुलाकात करेंगे, तब तक वह ड्राइंग रूप में बैठकर इंतजार करें. FIR के मुताबिक, स्वाति इंतजार कर ही रही थीं कि तभी विभव कुमार आए और उनपर चिल्लाने लगे. स्वाति ने आरोप लगाया है कि विभव ने उनसे बदसलूकी की थी और उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे थे. पेट और सीने पर लात मारी थी. उनका सिर जमीन पर लगा था और इस दौरान उनकी शर्ट के बटन भी खुल गए थे. वो किसी तरह खुद को छुड़ाते हुए सोफे पर बैठ गईं और फिर 112 डायल किया. कुछ वक्त बाद लोकल पुलिस और एसएचओर टीम के साथ सीएम आवास के पास पहुंचे. पुलिस ने कहा कि प्रोटोकॉल की वजह से पुलिस सीएम आवास के अंदर नहीं गई. घटना के तीन दिन बाद पुलिस की एक टीम ने स्वाति मालीवाल से लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की और फिर उनकी FIR दर्ज की.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.