Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

10 जून को ओडिशा में बीजेपी का पहला सीएम लेगा शपथ, पीएम मोदी का बड़ा दावा

10 जून को ओडिशा में बीजेपी का पहला सीएम लेगा शपथ, पीएम मोदी का बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी ओडिशा के कटक पहुंचे. जनता को संंबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, लैंड माफिया, सैंड माफिया , कोल माफिया, बीजेडी के विधायक और मंत्री 24/7 इसी में लगे हुए हैं. यहां रोजगार, इन्वेस्टमेंट कैसे होगा? बीजेडी सरकार कैसे काम करती है, इसका कच्चा चिट्ठा अब सामने आ रहा है.

पहले केंद्र सरकार से ओडिशा को जितना पैसा आता था आज उसे ज्यादा पैसा मिलता है. जो आपको आपका घर मिलने से रोके ऐसा काम आपका दुश्मन ही कर सकता है. भाजपा सरकार आने के बाद आपकी बिजली का बिल जीरो होगा और आप बिजली बेच कर कमाई करेंगे. बीजेडी सरकार निवेश का माहौल नहीं दे पाई. बीजेडी सरकार निवेश का माहौल नहीं दे पाई.

बीजेडी को कोणार्क की कोई चिंता नहीं

पीएम मोदी बोले, मेरा संकल्प 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का मेरा संकल्प है. लखपति दीदी यानी हर साल एक लाख से ज्यादा रुपए की आय. दिल्ली में जो जी 20 का शिखर सम्मेलन हुआ उसमें दुनिया के बड़े नेता आए. उनकी फोटो कोणार्क के सामने निकाली. कोणार्क दुनिया के नेताओं के घरों में लग गया है, लेकिन बीजेडी को कोणार्क की कोई चिंता नहीं है.

जगन्नाथ जी के श्री रत्न भंडार की रिपोर्ट दबा दी गई

पीएम मोदी ने जगन्नाथ जी के श्री रत्न भंडार को लेकर कहा कि जो कुछ हो रहा उससे पूरा ओडिशा गुस्से में है. लोग कह रहे हैं कि उसकी चाभी तमिलनाडु पहुंच गई है. जिस तरह भंडार की चाभी खो गई और जांच रिपोर्ट को दबा दिया गया.

10 जून को ओडिशा में भाजपा का पहला सीएम शपथ लेगा

पीएम ने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि ओडिशा 25 साल बाद एक नया इतिहास रचने जा रहा है. 10 जून को ओडिशा में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री शपथ लेगा, यह तय है. कटक भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है. यहां इतिहास भी है, और विरासत भी है. यह शहर आधुनिक शिक्षा का केंद्र है. यह शहर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उसकी क्षमताओं और सामर्थ्यों को बढ़ाने का प्रेरक है।

Filed under Odisha

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.