Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘यूपी में 79 सीटें तो जीत चुके, सातवें चरण में 80 जीत लेंगे’, आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का बड़ा दावा

‘यूपी में 79 सीटें तो जीत चुके, सातवें चरण में 80 जीत लेंगे’, आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव का बड़ा दावा

यूपी के आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा चुनावों में पार्टी के रुझानों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में हुए पांच चरणों के मतदान के बाद इंडी गठबंधन 80 में से 79 सीटें जीत चुका है और सातवां चरण आते-आते पूरी 80 सीटें जीत लेगा।

धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘हमने उत्तर प्रदेश की 79 सीटें जीत ली हैं। शायद हम 7वें चरण तक सभी 80 सीटें जीत लेंगे। इसमें सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वह सभी 62 सीटें जीतेगी।’

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में समाजवादी पार्टी की जनसभा में भगदड़ जैसी स्थिति पर पार्टी नेता धर्मेंद्र यादव का कहना है, ‘कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वे सरकार बदलना चाहते हैं। मुझे भी लगता है कि यूपी सरकार और प्रशासन उचित सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है।’

यूपी के डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

धर्मेंद्र यादव के इस दावे के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है। पाठक ने कहा कि यूपी में हम 80 में से 80 सीटें जीत रहे हैं। बीजेपी छठे चरण की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। अब देखना ये होगा कि धर्मेंद्र यादव और ब्रजेश पाठक में से किसका दावा सही निकलता है।

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.