Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

आखिर क्यों चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, खास इंटरव्यू में खोले कई राज

आखिर क्यों चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, खास इंटरव्यू में खोले कई राज

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के लिए सभी पार्टियों पूरा जोर लगा रही है. हर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हर उस जगह जा रहे हैं, जहां पर सातवें चरण के चुनाव होने वाले हैं. आईए जानते हैं की चुनाव को लेकर अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास का क्या कहना है…

महंत राजू दास उत्तर प्रदेश के घोसी में एनडीए के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. महंत राजू दास सबको बता रहे हैं कि आखिर क्यों एनडीए को वोट करना चाहिए.

घोसी की गलियों में क्यों घूम रहे महंत राजू दास 

जब महंत राजू दास से यह पूछा कि सपा के नेता कहते हैं राम मंदिर बेकार है… यह सुनकर उनके मन में क्या आता है? इस पर महंत राजू दास ने कहा की यही कारण है कि राजू दास को भजन पूजन छोड़कर घोसी की गलियों में घूम-घूम कर जनता को क्यों एनडीए को वोट देना है इसके बारे में बताना पड़ रहा हैं. हम यहां यही समझाने के लिए आए हुए हैं कि डबल इंजन की सरकार, योगी और मोदी देश को विश्व पटल पर लाने के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं.

योगी का हंटर सब पर चला

महंत राजू दास ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश के नाम से जाना जाता था. यहां आए दिन बम धमाके देंगे और बवाल हुआ करते थे. आज भी वही संस्थान है वही मिशनरी है, लेकिन मोदी जी के राज में कोई भी देंगे नहीं हो रहे हैं. CAA or NRC के नाम पर इन्होंने थोड़ा बहुत दंगा करवाया, लेकिन योगी का हंटर सब पर चला. यही कारण है कि एक साधु घर से मंदिर से निकलकर गांव-गांव गलियों गलियों में घूम रहा है.

मस्जिद को लेकर क्यों नहीं बोले रामगोपाल यादव- महंत राजू दास

समाजवादी नेता रामगोपाल यादव के राम मंदिर को बेकार खाने वाले बयान पर महंत राजू दास ने कहा कि हम सनातन को मानने वाले हैं. आज तक हमने कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया, इसलिए मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने यह क्यों नहीं कहा की मस्जिद बेकार है? यह भी बोल दिया होता… दम होता रामगोपाल में…

अखिलेश यादव के पास राम मंदिर के लिए समय नहीं है…

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए महंत राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव आतंकवादियों की कबर पर आप फातिहा पढ़ने गए थे. डर लग गया क्या राम मंदिर आने में… उन्होंने कहा कि मेरी कई बार अखिलेश यादव से मुलाकात हुई और उन्होंने कहा कि हम हिंदू है आप मुझे अखिलेशउद्दीन नहीं कहा कहिए.. महंत राजू ने कहा कि आपके पास आतंकवादियों की मजार पर फातिहा पढ़ने का समय है, लेकिन राम मंदिर के लिए वक्त नहीं है.

राम भक्तों पर गोली चली थी क्या तब संविधान नहीं था?

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पीएम मोदी का विरोध करिए चलेगा, आप सीएम योगी का विरोध करिए चलेगा, लेकिन आप मोदी और योगी का विरोध करते-करते भारत माता का विरोध करने लगेंगे. आप लोगों के बीच में मोदी द्वारा संविधान बदलने का डर दिखा रहे हैं. जब राम भक्तों पर गोली चली थी क्या तब संविधान नहीं था.

सोनिया गांधी को बताया एंटोनियो माइनो

इंडिया गठबंधन को घमंडी या गठबंधन कहते हुए और सोनिया गांधी को एंटोनियो माइनो कहते हुए महंत राजू दास ने कहा इन्होने देश में कई कानून थोपे.

NDA प्रत्याशी को जिताने कि की अपील

उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और विकास के साथ जुड़ चुकी है. इसी नाते जनता डॉक्टर अरविंद राजभर को जिता रही हैं.

जजों को धमकी देते थे सपा के गुंडे

बिलकिस बानो की तरह राम मंदिर का फैसला विपक्ष के द्वारा पलटने की बात पर महंत राजू दास ने कहा कि यह बिल्कुल संभव है. यह इसलिए संभव है क्योंकि आप 84 कोसी परिक्रमा को बैन कर सकते हो, निहत्थे राम भक्तों के सीने को गोली से छलनी कर सकते हो, सबूत को अदालत में पहुंचने नही देना चाहते थे, जजों को धमकी देते थे.

फिर से बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है कांग्रेस

आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर महंत राजू दास ने कहा कि, वह अभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है. उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. राहुल गांधी ने उनके साथ एक मीटिंग तय करके यह कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हाई प्रोफाइल मीटिंग रखकर तत्काल प्रभाव से जैसे बिलकिस बानो का केस पलटा गया ठीक उसी प्रकार राम मंदिर के फैसले को पलट कर वहां पर बाबरी मस्जिद बनाएंगे.

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलना पड़ रहा है क्योंकि वह देश की जनता और देश के लिए चिंतित हैं.

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.