Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

200 रैलियां-रोड शो, 80 इंटरव्यू… पीएम मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में बहाया जमकर पसीना, रचा इतिहास

200 रैलियां-रोड शो, 80 इंटरव्यू… पीएम मोदी ने इस लोकसभा चुनाव में बहाया जमकर पसीना, रचा इतिहास

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में आखिरी रैली की. इसके बाद वह साधना करने के लिए कन्याकुमारी जाएंगे. इस आखिरी चरण में पीएम मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी पर भी वोटिंग होगी, जहां उनके सामने इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय हैं. वाराणसी से अजय राय लगातार तीन बार हारे हैं. वहीं, पीएम मोदी ने उन्हें लगातार दो बार हराया है. प्रधानमंत्री ने इस चुनाव में इतिहास रचा है, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए ताबड़तोड़ रैलियां की हैं.

इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई थी. उन्होंने एक-एक दिन में कई रैलियों को संबोधित किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में आमजन को बताया. प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान 200 रैलियों को संबोधित किया है. उन्होंने न धूप देखी और न ही छांव, वे लगातार आमजन से संपर्क साधते रहे.

पीएम मोदी ने दिए 80 इंटरव्यू

पीएम मोदी ने रैलियां के साथ कई ईवेंट और रोड शो भी किए हैं. उन्होंने रिकॉर्ड स्तर पर मीडिया कर्मियों को इंटरव्यू दिए हैं, जिनकी संख्या 80 है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया है. साथ ही साथ सरकार के 10 सालों के कामकाज का लेखा-जोखा रखा है. उन्होंने हर बार जिक्र किया है कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाती रहेगी.

तीसरे टर्म के पहले 125 दिन का रोडमैप तैयार!

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 125 दिनों का रोडमैप तैयार कर लिया है. उनका कहना है कि सरकार बनते ही, तीसरे टर्म में अगले 125 दिन में क्या होगा, सरकार क्या करेगी, सरकार कैसे करेगी, सरकार किसके लिए करेगी, सरकार कब तक करेगी, इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है. इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए केंद्रित किए गए हैं, अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रूपरेखा खींची जा चुकी है. अगले 25 साल के विजन पर भी उनकी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.