Skip to content
Tuesday, November 24, 2026 Ahmedabad 21°C

‘मैं तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी, जब तक 370 बहाल ना हो’, Mehbooba Mufti का बड़ा ऐलान

‘मैं तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी, जब तक 370 बहाल ना हो’, Mehbooba Mufti का बड़ा ऐलान

जम्मू कश्मीर  की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती  ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 (Article 370) की बहाली तक वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। पीडीपी प्रमुख मुफ्ती ने ये भी संभावना जताई कि जम्मू कश्मीर में भविष्य में विधानसभा चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बेंगलुरू में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैं तब तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी, जब तक 370 फिर से बहाल ना हो जाए। मुफ्ती ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के बारे में हम सोच सकते हैं कि लड़ना है या नहीं लड़ना है, लेकिन विधानसभा के चुनाव हम 370 की बहाली तक नहीं लड़ेंगे।’ उन्होंने ये भी कहा कि, ‘निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं।’

कश्मीर में होने वाले जी-20 समिट पर मुफ्ती ने बीजेपी को निशाने पर लिया। पीडीपी चीफ ने कहा, ‘जी-20 देश का इवेंट है लेकिन बीजेपी ने इसे हाईजैक कर लिया है, उन्होंने Logo को कमल से बदल दिया है। लोगो को देश से जुड़ा होना चाहिए था।’

मुफ्ती ने कहा कि यह SAARC ही है जो इस क्षेत्र में हमारे देश का नेतृत्व स्थापित करेगा। सार्क शिखर सम्मेलन और हमारी समस्या का समाधान क्यों नहीं करते हैं। महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया के अस्तित्व के लिए अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस की है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.