Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट बीमार हो गया! NASA की एक गलती से पूरी दुनिया में मचा कोहराम

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट बीमार हो गया! NASA की एक गलती से पूरी दुनिया में मचा कोहराम

‘इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सब कुछ ठीक है. वहां मौजूद सभी एस्ट्रोनॉट सुरक्षित हैं और कोई भी बीमार नहीं है.’ अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA को यह सफाई अपनी ही गलती की वजह से देनी पड़ रही है. NASA के लाइव यूट्यूब चैनल पर गलती से एक मैसेज दिया गया कि ISS का एक क्रू मेंबर ‘डीकंप्रेशन सिकनेस’ से जूझ रहा है. हालांकि, यह एक सिमुलेशन का ऑडियो था, ISS का नहीं.

ISS पर इमरजेंसी! मैसेज ने मचा दी खलबली

NASA के यूट्यूब चैनल से यह संदेश शाम करीब 5.28 बजे ट्रांसमिट किया गया. ऑडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दी जो क्रू के सदस्यों से ‘कमांडर को फिर से सूट पहनाने’ के लिए कह रही थी. महिला ने कहा कि कमांडर की पल्स चेक करो और ऑक्सीजन दो. मैसेज में कहा गया कि एस्ट्रोनॉट ‘कमजोरी’ महसूस कर रहा है. यह रिकॉर्डिंग बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई. लोग कयास लगाने लगे कि ISS पर कोई इमरजेंसी तो नहीं आ गई.

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.