Skip to content
Sunday, November 1, 2026 Ahmedabad 29°C

राज्यसभा उपचुनाव में अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा को बनाया उम्मीदवार, मुंबई में दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा उपचुनाव में अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा को बनाया उम्मीदवार, मुंबई में दाखिल किया नामांकन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बुधवार (12 जून) को पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को 25 जून को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामित करने का फैसला किया है. अजित पवार द्वारा मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी मंत्रियों के साथ बुलाई गई बैठक में सुनेत्रा पवार के नाम को अंतिम रूप दिया गया.

सुनेत्रा पवार हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बारामती से अपनी ननद और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से हार गई थीं. सुनेत्रा पवार गुरुवार यानी आज नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगी. उनके नामांकन के साथ पार्टी ने इस साल अक्टूबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें फिर से स्थापित करने का एक सचेत फैसला लिया है.

पार्टी का यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले बारामती में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को मात देने के उद्देश्य से उठाया गया है. विधानसभा चुनाव में जहां अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं एनसीपी (एसपी) उनके भतीजे योगेंद्र पवार को एनसीपी प्रमुख के खिलाफ आगे कर रही है.

मंत्री छगन भुजबल ने क्या कहा?

‘बुधवार की बैठक में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा और मंत्रियों से अपने विचार व्यक्त करने को कहा. कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने प्रफुल्ल पटेल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि बारामती में आम चुनाव में सुनेत्रा पवार की हार के बाद. इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा.

हालांकि, एनसीपी के वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल जो राज्यसभा के लिए नामांकन के लिए तैयार थे. उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के नामांकन पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनके नाम की सिफारिश करने के लिए संसदीय बोर्ड की बैठक क्यों नहीं बुलाई गई?

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.