छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों प्रदेश के विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में सीएम साय ने प्रदेश के विकास के लिए कई जरूरी निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सीएम साय ने सोमवार को भाजपा विधायक और सांसद दल की बैठक की। इस बैठक में प्रदेश की प्रगति से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के बाद सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे EVM पर सवाल का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं रह गया।
दुर्ग में आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपत्तियों को बधाई एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
निर्धन दिव्यांगों के लिए सामूहिक आदर्श विवाह एक सकारात्मक अभियान है। आयोजनकर्ता आस्था बहुउद्देश्यीय कल्याण संस्थान का हार्दिक… pic.twitter.com/EFixiqkQAn
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 16, 2024
राहुल गांधी पर सीएम साय का वार
सीएम साय ने EVM पर लगातार राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बार-बार EVM को लेकर सवाल उठाते हैं। जब उनकी जीत हो जाती है तो EVM ठीक हो जाती है और जब हार जाते हैं तो हार का ठीकरा EVM पर फोड़ देते हैं। अब तो राहुल गांधी की बातों में कोई दम नहीं रह गया। जनता ने ‘मोदी की गारंटी’ में विश्वास किया लोकसभा चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है।
सांसदों की बैठक में हुआ क्या?
इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि सांसदों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को लोकसभा चुनाव के दौरान अपार सफलता मिली। इस जीत पर सीएम साय ने कहा कि सबने अच्छा काम किया है, धूप और गर्मी होने के बावजूद कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बहुत परिश्रम किया और पसीना बहाया है। सबकी मेहनत रंग लाई और छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली।