Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

“घोटाला RJD के DNA में है, पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है” विजय सिन्हा के बाद बोले गिरिराज सिंह

“घोटाला RJD के DNA में है, पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है” विजय सिन्हा के बाद बोले गिरिराज सिंह

बिहार बीजेपी ने नीट पेपर लीक मामले में आरजेडी को घेरना शुरु कर दिया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बाद अब केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सहयोगी ने आरोपी को कमरा बुक करके दिया है इसलिए से स्पष्ट हो गया है कि पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है.

NEET Paper Leak Case में तेजस्वी यादव का हाथ है-गिरिराज सिंह

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने NEET Paper Leak Case में कहा, “घोटाला RJD के DNA में है. NEET परीक्षा में स्पष्ट हो गया कि तेजस्वी यादव के सहयोगी ने उसे कमरा बुक कराया था और पेपर लीक में तेजस्वी यादव का हाथ है.”

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने क्या लगाया था आरोप

बिहार में बीजेपी के नेता और सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को फिर एक बार बयान देकर NEET Paper Leak Case में तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार पर सरकार गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने का आरोप लगाया.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा… 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया… तेजस्वी यादव के लिए ‘मंत्री’ शब्द का इस्तेमाल किया गया…”

दबाव बनाकर कराई बुकिंग

विजय सिन्हा ने आगे बताया कि अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दबाव बनाकर गेस्ट हाउस की बुकिंग कराई. पहले दिन उनके फोन को सीरियस नहीं लिया गया था. साथ ही डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र नहीं था, लेकिन लोग वहां पर रुके थे. हालांकि, विजय सिन्हा पथ निर्माण मंत्री भी हैं और उनके अंडर ही यह गेस्ट हाउस भी आता है. इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग पहले तेजस्वी यादव के पास था.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.