Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से की बात, भारत आने का दिया निमंत्रण; FTA पर भी हुई चर्चा

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से की बात, भारत आने का दिया निमंत्रण; FTA पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से बात की और उन्हें पीएम चुने जाने पर बधाई दी। गौरतलब है कि ब्रिटेन में हुए हालिया आम चुनावों में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 650 में से 412 सीटों पर कब्जा जमाया और 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को उनसे बात करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने और चुनाव में लेबर पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी। बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने भारत आने का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द फाइनल करने की दिशा में काम करने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने किएर स्टार्मर को भारत आने का भी निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “@Keir_Starmer के साथ बात करके खुशी हुई। यूके के प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। दोनों देशों की जनता और वैश्विक भलाई के लिए हम व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत-यूके आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.