Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

पोलैंड में नाटो की नई मिसाइल बेस चालू, रूसी बैलेस्टिक मिसाइल पर निशाना

पोलैंड में नाटो की नई मिसाइल बेस चालू, रूसी बैलेस्टिक मिसाइल पर निशाना

पोलैंड में अब एक नई अमेरिकी बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ठिकाना शुरू हो गई है. पोलैंड के रेडज़िकोवो इलाके में इस बेस का नाम ‘एजिस अशोर’ (Aegis Ashore) है. ये साइट नाटो की मिसाइल रक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा है और इसका काम बैलिस्टिक मिसाइलों को पकड़ना, ट्रैक करना और उन्हें आसमान में ही नष्ट करना है.

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, “यह हमारे लिए एक बड़ा कदम है और ये बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे से निपटने में मदद करेगा.” उन्होंने बताया कि यूक्रेन और मध्य पूर्व में बैलिस्टिक मिसाइलों का खूब इस्तेमाल हो रहा है और नाटो को अपनी रक्षा के लिए तैयार रहना जरूरी है. नाटो की यह मिसाइल रक्षा प्रणाली मिसाइल हमलों का पता लगाकर रडार डेटा की मदद से उन्हें नष्ट कर देती है. पोलैंड की यह साइट छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक सकती है. एजिस अशोर सिस्टम का ऐलान वाशिंगटन में नाटो समिट में किया गया है.

https://twitter.com/RoyalisteFiere/status/1811147398833676689

यूरोप को बचाएगा एजिस अशोर

इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य यूरोप के लोगों, जमीन और सेना को बैलिस्टिक मिसाइलों के बढ़ते खतरे से बचाना है. नाटो की इस रक्षा प्रणाली में पोलैंड और रोमानिया में दो एजिस अशोर साइटें बनी है, स्पेन में अमेरिकी नौसेना के जहाज, और तुर्किये में एक प्रारंभिक चेतावनी रडार भी शामिल हैं. एजिस अशोर पूरी तरह से रक्षात्मक है और इसमें करीब 200 सैन्य कर्मी तैनात हैं. रोमानिया में यह सिस्टम 2016 से काम कर रहा है.

इस नई साइट के चालू होने से नाटो की सामूहिक रक्षा और मजबूत होगी और यूरोप को बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से बचाने में मदद मिलेगी.

रूस ने किया था मिसाइल हमला

8 जुलाई को रूस सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइलों से हमले किए थे. इस हमले का निशाना यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पाताल को बनाया गया था. इस हमले में करीब 30 लोगों की मौत हुई है. इस दिन रूस ने यूक्रेन के5 शहरों पर लगभग 40 मिसाइल दागे थे.

Filed under India World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.