click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: अननेचुरल डेथ, पोस्टमार्टम और केस डायरी, सुप्रीम कोर्ट में इन सवालों पर घिरी कोलकाता पुलिस
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > West Bengal > अननेचुरल डेथ, पोस्टमार्टम और केस डायरी, सुप्रीम कोर्ट में इन सवालों पर घिरी कोलकाता पुलिस
West Bengal

अननेचुरल डेथ, पोस्टमार्टम और केस डायरी, सुप्रीम कोर्ट में इन सवालों पर घिरी कोलकाता पुलिस

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोलकाता पुलिस कई सवालों में घिरती नजर आई। दिग्गज वकील कपिल सिब्बल भी कोलकाता पुलिस की वकालत सही ढंग से नहीं कर सके। वह सुनवाई के दौरान हंसने लगे और उन्हें भी फटकार लगाई गई।

Last updated: 2024/08/22 at 2:34 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (22 अगस्त) को दूसरी बार सुनवाई की। इस दौरान अननेचुरल डेथ और पोस्टमार्टम के समय को लेकर और केस डायरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर कोलकाता पुलिस पर कई सवाल खड़े किए गए। देश के जाने माने वकील कपिल सिब्बल पश्चिम बंगाल सरकार का पक्ष रख रहे थे, लेकिन उन्हें भी फटकार सुननी पड़ी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा कि अगली सुनवाई के दौरान कोलकाता पुलिस के किसी जिम्मेदार अधिकारी को साथ लेकर आएं जो साफ जवाब दे सके। यहां हम बता रहे हैं कि किस सवालों पर कोलकाता पुलिस संदेह के घेरे में नजर आई।

Contents
सीबीआई के आरोप12 घंटे बाद क्यों सील हुआ क्राइम सीनकेस डायरी की जांच की मांगहंसने पर कपिल सिब्बल को फटकारपहली सुनवाई में भी लगाई थी फटकार

सीबीआई के आरोप

सीजेआई ने मेडिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट मांगी तो सीबीआई ने कहा “हमारी समस्या ये है कि हादसे के पांच दिन बाद हमें जांच मिली है। इस दौरान घटना स्थल को नुकसान पहुंचाया गया। सबूत मिटाए गए। पीड़िता की मृत्यु के बाद FIR दर्ज हुई। डॉक्टरों के दबाव में क्राइम सीन की वीडियोग्राफी हुई।” सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि इस मामले में 2023 में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस पर कपिल सिब्बल ने शिकायत की कॉफी मांगी। हालांकि, उनके पास इस बारे में कोई ठोस जवाब नहीं था।

CJI Chandrachud says we have seen the CD, we can form the view of the movements of the police officers, when the body was seen, when the police came, unnatural death report, post mortem report, cremation and then FIR. It matches with the FIR also now.

Solicitor General Tushar… https://t.co/pMv8x4pqxM

— ANI (@ANI) August 22, 2024

12 घंटे बाद क्यों सील हुआ क्राइम सीन

सुनवाई के दौरान पूछा गया कि केस डायरी में मौत का समय सुबह 10 बजकर 10 मिनट लिखा गया है, लेकिन क्राइम सीन रात 11 बजे तक सील नहीं हुआ था। पुलिस क्या कर रही थी। कपिल सिब्बल ने जवाब में टाइमलाइन सामने रखने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आपके रिकॉर्ड देख रहे हैं। यह अननेचुरल डेथ नहीं थी। अगर ऐसा था को पोस्टमार्टम की क्या जरूरत। कोर्ट ने पोस्टमार्टम का समय पूछा तो सिब्बल ने शाम 6-7 के बीच बताया और कहा कि अन नेचुरल डेथ का मामला दोपहर 1:45 बजे दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अन नेचुरल डेथ के रजिस्ट्रेशन से पहले पोस्टमार्टम होता है। यह आश्चर्यजनक है। अपने अधिकारियों से बात करिए अगर यह तथ्य है तो। कपिल सिब्बल से कोर्ट ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ बोलें, कुछ भी बयानबाजी न करें। अगली सुनवाई के दौरान अपने साथ कोलकाता पुलिस के एक जिम्मेदार अधिकारी को भी लेकर आएं। क्योंकि अब तक कोर्ट को यह नहीं पता चला है कि अप्राकृतिक मौत का केस कब दर्ज किया गया था।

SC questions WB Police and asks about the timing of the postmortem conducted

Senior Advocate Sibal replied it was around 6:10-7:10 PM

SC further asks when you took the dead body for post mortem then was it a case of unnatural death or not and if it was not unnatural death…

— ANI (@ANI) August 22, 2024

केस डायरी की जांच की मांग

केस डायरी में जीडी एंट्री सुबह 5:20 बजे है, सुबह 10:10 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि महिला अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। जब पोस्टमार्टम और अननेचुरल डेथ का समय साफ नहीं हो सका तो कोर्ट ने कहा कि सीबीआई को केस डायरी की जांच करनी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि क्या इसमें कुछ पन्ने बाद में जोड़े गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस की तरफ से जांच करने वाली महिला एएसपी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। जस्टिस परदीवाला ने पूछा कि उन्होंने इस तरह से काम क्यों किया।

हंसने पर कपिल सिब्बल को फटकार

पोस्टमार्टम और अननेचुरल डेथ की इंट्री को लेकर तुषार मेहता अपनी बात रख रहे थे उन्होंने कहा कि एफआईआर अस्पताल की तरफ से नहीं दर्ज करायी गई, बल्कि पीड़िता के पिता की मिन्नतों के बाद दर्ज की गई। सिब्बल ने हंसते हुए उनके सवाल का जवाब दिया तो एसजी ने कहा कि किसी की मौत हुई है। उस मामले की सुनवाई चल रही है आप हंस कैसे कर सकते है। किसी की गरिमा का सवाल है। लंच के लिए सुनवाई रोकने से पहले कोर्ट ने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि अप्राकृतिक मौत का मामला कब दर्ज किया गया।

पहली सुनवाई में भी लगाई थी फटकार

इससे पहले सुनवाई में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई थी। मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह घटना पूरे भारत में चिकित्सकों की सुरक्षा के संबंध में व्यवस्थागत मुद्दे को उठाती है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही हैं और काम करने की स्थितियां सुरक्षित नहीं हैं तो हम उन्हें समानता से वंचित कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए पूछा था कि अस्पताल के अधिकारी क्या कर रहे थे ? चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अपराध का पता सुबह-सुबह ही चल गया था लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की।’’ अदालत ने कोलकाता पुलिस को भी फटकार लगायी और पूछा कि हजारों लोगों की भीड़ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कैसे घुसी। उसने पूछा कि जब आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल का आचरण जांच के घेरे में है तो उन्हें कैसे तुरंत किसी दूसरे कॉलेज में नियुक्त कर दिया गया।

You Might Also Like

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद

ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल

लोकतंत्र का नया कीर्तिमान: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

TAGGED: @india, kolkata, Kolkata Police, Kolkata rape-murder case, newschannelinindia, oneindianews, Supreme Court, Supreme Court of India, West Bengal, कोलकाता, कोलकाता रेप-मर्डर केस, सुप्रीम कोर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team August 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article हड़ताली डॉक्टरों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘काम पर लौटिए नहीं तो एब्सेंट माने जाएंगे’
Next Article ‘पिछले 30 साल में हमने ऐसा केस नहीं देखा, ये चौंकाने वाला है’, कोलकाता रेप केस में SC की कड़ी टिप्पणी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
Bihar India Top News June 10, 2026
भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद
India Top News June 10, 2026
ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
India Top News World June 10, 2026
27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.