Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

विश्व हिंदू परिषद ने निकाली विराट हिंदू शोभा-समरसता यात्रा

विश्व हिंदू परिषद ने निकाली विराट हिंदू शोभा-समरसता यात्रा

विश्व हिंदू परिषद दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर ज़िला द्वारा एक विराट हिंदू शोभा – समरसता यात्रा निकाली गई। श्री नारायण मन्दिर डिफेंस कॉलोनी चौक पर यात्रा का आरंभ करते हुए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि सदियों से हिंदू समाज को जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, भाषा, भूषा और क्षेत्र के आधार पर बांटा गया। विहिप ने अब ठाना है कि हिंदू एक बनाना है। उन्होंने कहा कि समरस, सशक्त और गौरव शाली हिंदू समाज के द्वारा ही सुरक्षित और समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। अब समाज इस ओर जुट गया है और एक एक देश विरोधी व धर्म द्रोही तत्व की पहचान कर उसका संवैधानिक तरीके से उपचार कर रहा है।

इसके बारे में विहिप के लाजपत नगर जिला अध्यक्ष श्री करण कपूर ने कहा कि विजया दशमी के पावन अवसर पर निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सुदृण कर समाज में एकता और सामाजिक सद्भाव का वातावरण बनाना है।

यात्रा का शुभारंभ नरायण मंदिर, डिफेंस कॉलोनी चौक से हुआ और यह कोटला, साउथ एक्स, डिफेन्स कॉलोनी, लाजपत नगर, आश्रम, सन लाइट कॉलोनी, श्रीनिवास पुरी, ईस्ट ऑफ कैलाश, गढ़ी, कैलाश कॉलोनी व एम ब्लॉक मार्केट जीके-1 होती हुई दक्षिण दिल्ली ग्रेटर कैलाश स्थित पहाड़ी वाले गुरुद्वारे में संपन्न हुई।
यात्रा में सैकड़ों हिंदू समाज के उत्साही युवक युवतियों बच्चों बुजुर्गो और महिलाओं ने सहभागिता की। इस में भारत के इतिहास, धार्मिक, सामाजिक और अध्यात्मिक परंपराओं के प्रेरक पूजनीय महापुरुषों को दर्शाया गयाथा। एक ओर जहां विश्व को आध्यात्म का प्रकाश देने वाले गुरु नानक देव जी महाराज की झांकी थी तो वहीं विश्वभर को श्रीराम का दर्शन कराने वाले भगवान वाल्मीकि जी महाराज की झांकी थी। यात्रा में विश्व शांति और कल्याण के प्रतीक भगवान गौतम बुद्ध थे तो वहीं इन सबसे आगे भगवान श्री राम का पूरा भव्य दरबार चल रहा था।

लगभग 8 घंटे चली इस यात्रा के रात्रि 8.30 समापन अवसर पर बोलते हुए विहिप के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना ने कहा कि सिख गुरुजनों के महान बलिदान, त्याग और आध्यात्मिक ज्ञान के कारण ही यह हिंदू समाज आज जीवित है। सिख समाज में सेवा का भाव अतुलनीय है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में जिस प्रकार से हिंदू, सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं उनसे हिंदू समाज बेहद चिंतित है। विश्व हिंदू परिषद सदैव उनके लिए लड़ता रहेगा।

शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद दक्षिण दिल्ली के विभाग अध्यक्ष श्री दीपक खन्ना, मंत्री श्री राधा कृष्ण, बजरंग दल के सह विभाग संयोजक श्री अमित वसोया, विहिप लाजपत जिला मंत्री श्री पंकज, नीरज सहित जिले, प्रखंड, खंड और उप खंड के अनेक विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति तथा अनेक सामाजिक, धार्मिक व संस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.