Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 32°C

भानु बनकर अमेरिका में छिपा था लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, भारत लाने की कोशिशों में जुटी CBI

भानु बनकर अमेरिका में छिपा था लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, भारत लाने की कोशिशों में जुटी CBI

अनमोल बिश्नोई अमेरिका में पकड़ा गया है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या में उसकी तलाश थी। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने उस पर 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

अनमोल को FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) ने गुरुवार (14 नवंबर 2024) को कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस मामले में टिप्पणी से इनकार किया है। उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाने की कोशिशों में सीबीआई जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनमोल बिश्नोई 15 मई 2022 को फर्जी कागजातों के सहारे अमेरिका चला गया था। उसने भानू नाम से पासपोर्ट बनवा रखा है। अमेरिकी एजेंसियों को उसके दस्तावेजों में एक कागज फर्जी मिला था और आखिर में उसका भांडा फूट गया। अनमोल बिश्नोई को भारत लाने के लिए CBI (केंद्रीय जाँच ब्यूरो) ने शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को FBI के आधिकारियों से मीटिंग की है।

बताया जा रहा है कि लगभग 45 मिनट चली मीटिंग में CBI ने FBI को अनमोल बिश्नोई के खिलाफ भारत में दर्ज तमाम आपराधिक केसों के सबूत दिए गए। इन केसों में बाबा सिद्दीकी की हत्या और मुंबई में ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी शामिल है।

हालाँकि अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी अनमोल बिश्नोई के मुद्दे पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से इस बावत सवाल हुआ तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार दिया दिया।

बताते चलें कि अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। यह इनाम अक्टूबर 2024 में घोषित किया गया था। अनमोल साल 2022 में NIA द्वारा दर्ज 2 अलग-अलग केसों में वांटेड है। इन मुकदमों में उसके खिलाफ चार्जशीट भी लग चुकी है। इसी साल सितंबर महीने में राजस्थान पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज होने की जानकारी दी थी। इसमें से 22 मुकदमे राजस्थान में दर्ज हैं।

अनमोल के खिलाफ 6 दिसंबर 2022 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था। साल 2023 में अनमोल को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शादी समारोह में देखा गया था। दिल्ली पुलिस के भी मुताबिक जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह की कमान अनमोल बिश्नोई ही सँभालता है। यह एक संगठित अपराध वाला गिरोह है जो न सिर्फ हत्याएँ करवाता है, बल्कि दहशत बना कर उगाही भी करता है।

मुख्य तथ्य:

  1. अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी:
    अनमोल बिश्नोई को FBI ने 14 नवंबर 2024 को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है और भारत में कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के कारण वांछित था।
  2. मामले में इनाम:
    एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग जैसे अपराधों में शामिल था।
  3. फर्जी दस्तावेजों का उपयोग:
    अनमोल बिश्नोई ने 15 मई 2022 को फर्जी कागजात के आधार पर अमेरिका में प्रवेश किया, जहां उसने ‘भानू’ नाम से पासपोर्ट बनवाया था। अमेरिकी अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों में एक फर्जी कागज का पता लगाया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
  4. भारत में अपराध:
    अनमोल बिश्नोई पर राजस्थान पुलिस ने 31 केस दर्ज किए हैं, जिनमें से 22 केस राजस्थान में हैं। एनआईए द्वारा भी उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। उसे 6 दिसंबर 2022 को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
  5. सीबीआई और FBI की मीटिंग:
    भारत में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ चल रही जांच के लिए सीबीआई ने FBI के अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में सीबीआई ने अनमोल के खिलाफ भारतीय अदालतों में दर्ज मामलों का विवरण और सबूत दिए, जिनमें हत्या, धमकी और उगाही जैसे आरोप शामिल हैं।
Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.