Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

मेरठ : 900 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर लापता, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

मेरठ : 900 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर लापता, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

मेरठ जिले की पुलिस इन दिनों अपराधियों की हिस्ट्रीशीट दुरुस्त करने में एक सर्च अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार जिले से नौ सौ से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। एसपी देहात कमलेश बहादुर के मुताबिक मेरठ जिले में 910 हिस्ट्रीशीटर फरार हैं, जिनमें से 597 शहरी थाना क्षेत्र के हैं, जबकि 313 देहात क्षेत्र के हैं।

जानकारी के मुताबिक शहरी और देहात क्षेत्र के 1967 हिस्ट्रीशीटर पकड़ में आए हैं और उनसे उनके पिछले एक साल की गतिविधियों की पूछताछ कर उसे रिकॉर्ड किया गया है। फरार हिस्ट्रीशीटर इस वक्त कहां है ? इस बारे में उनके परिजन कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। जिन परिजनों ने कहीं बाहर नौकरी करने या काम करने की जानकारी दी है, उन्हें मेरठ बुलाकर संबंधित थाने में हाजिरी लगाने को कहा गया है। जो नहीं मिल रहे हैं उनके परिजनों से नंबर लेकर उन्हें सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है, कि पिछले कुछ महीनों से मेरठ जिले में अपराधों की संख्या बढ़ने पर पुलिस द्वारा ये ड्राइव चलाई गई है और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.