click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: संसद भवन पर हमले के 23 साल पूरे, पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > संसद भवन पर हमले के 23 साल पूरे, पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
India

संसद भवन पर हमले के 23 साल पूरे, पीएम मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

13 दिसंबर 2001 को आतंकवादी हमले से संसद की रक्षा करते हुए नौ जवान शहीद हो गए थे। राजनेताओं ने हमले के 23 साल पूरे होने पर सभी शहीदों का श्रद्धांजलि दी।

Last updated: 2024/12/13 at 11:29 AM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

देश के संसद भवन पर हमले के 23 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति सहित दिग्गज नेताओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी, केंद्रीय एचएम अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और अन्य ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 2001 में इसी दिन राज्यसभा सचिवालय के सुरक्षा सहायक जगदीश प्रसाद यादव और मातबर सिंह नेगी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल कमलेश कुमारी, दिल्ली पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक नानक चंद और रामपाल, दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल ओम प्रकाश, विजेंद्र सिंह और घनश्याम तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में माली देशराज ने आतंकवादी हमले से संसद की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

Contents
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलिओम बिरला ने दी श्रद्धांजलिखरगे ने दी शहीदों को श्रद्धांजलिपिछले साल भी सुरक्षा में लगी थी सेंधसंसद में आतंकियों ने किया था हमला

जगदीश प्रसाद यादव, मातबर सिंह नेगी और कमलेश कुमारी के नि:स्वार्थ बलिदान के सम्मान में उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से अलंकृत किया गया था। नानक चंद, रामपाल, ओम प्रकाश, विजेंद्र सिंह और घनश्याम को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से अलंकृत किया गया था।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं उन वीरों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन हमारी संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी. उनका साहस और निस्वार्थ सेवा हमें प्रेरित करती रहेगी. राष्ट्र उनके और उनके परिवारों के प्रति हृदय से आभारी है. उन्होंने कहा इस दिन मैं आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के अटूट संकल्प को दोहराती हूं. हमारा देश आतंकवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट है.

I pay my humble tribute to the bravehearts who sacrificed their lives defending our Parliament on this day in 2001. Their courage and selfless service continue to inspire us. The nation remains deeply grateful to them and their families. On this day, I reiterate India's…

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 13, 2024

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि 2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी. उनका बलिदान हमारे देश को सदैव प्रेरित करता रहेगा. हम उनके साहस और समर्पण के लिए सदैव आभारी रहेंगे.

Paid homage to those martyred in the 2001 Parliament attack. Their sacrifice will forever inspire our nation. We remain eternally grateful for their courage and dedication. pic.twitter.com/h1fxvpGQy4

— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2024

ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “संसद परिसर में हुए आतंकी हमले की वर्षगांठ पर लोकतंत्र के इस आस्था स्थल की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों और संसदीय कर्मचारियों को कोटि-कोटि नमन। साहस और कर्तव्यनिष्ठा का वह शौर्यवान समर्पण वंदनीय है, राष्ट्र के प्रति सर्वस्व न्योछावर का वह भाव सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”

संसद परिसर में हुए आतंकी हमले की वर्षगाँठ पर लोकतंत्र के इस आस्था स्थल की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों और संसदीय कर्मचारियों को कोटि-कोटि नमन। साहस और कर्तव्यनिष्ठा का वह शौर्यवान समर्पण वंदनीय है, राष्ट्र के प्रति सर्वस्व न्योछावर का वह भाव सदैव…

— Om Birla (@ombirlakota) December 13, 2024

खरगे ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा “हम उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन आतंकवादी हमले के खिलाफ संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके अदम्य साहस और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। हम उनके परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। भारत आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ और एकजुट है, अपने शहीद नायकों की स्मृति का सम्मान करता है।”

We pay tribute to the brave personnel who laid down their lives defending the Parliament against the terrorist attack on this day in 2001.

Their indomitable courage and sacrifice will never be forgotten. We stand in solidarity with their families and reaffirm our commitment to… pic.twitter.com/UXxcejMCwP

— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 13, 2024

कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से अमर शहीदों को सादर श्रद्धांजलि।

आज संसद भवन पर आतंकी हमले में शहीद भारत माता के वीर जवानों को हमने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

आतंकवाद के विरुद्ध, पूरा देश एक है। pic.twitter.com/cYdlDYUEzF

— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 13, 2024

पिछले साल भी सुरक्षा में लगी थी सेंध

संसद भवन पर हमले के 22 साल बाद 13 दिसंबर 2023 को भी संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगी थी। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सागर शर्मा और मनोरंजन डी. सदन के भीतर कूद गए थे और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया था। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया था। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच जारी है।

#WATCH | Delhi: Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha Speaker Om Birla, Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union HM Amit Shah, Union Ministers JP Nadda, Kiren Rijiju and others pay tribute to the fallen jawans, at… pic.twitter.com/LYI7LTfwe6

— ANI (@ANI) December 13, 2024

संसद में आतंकियों ने किया था हमला

13 दिसंबर 2001 की सुबह पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद परिसर पर हमला किया था. जिसमें नौ लोग मारे गए थे. सुरक्षा बलों ने सभी पांच आतंकवादियों को भी मार गिराया था.

You Might Also Like

पालघर ‘लव जिहाद’ केस पर बवाल: डहाणू बंद, दो बहनों के शोषण का आरोप, SIT करेगी जांच

‘रेप पर जोक’ को लेकर विवादों में घिरे कॉमेडियन मधुर विरली, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में आक्रोश

PM मोदी का यूरोप दौरा शुरू: फ्रांस, स्लोवाकिया और G7 समिट में होंगे शामिल, राफेल और स्कॉर्पीन डील पर रहेगी नजर

ओमान तट पर भारतीय जहाज ‘Liyaki Freedom’ पर हमले की खबर निकली फर्जी, MEA ने कहा- सभी भारतीय क्रू सुरक्षित

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका से नाराज़ भारत, जयशंकर ने मार्को रुबियो से जताया कड़ा विरोध; ट्रंप ने दी सफाई

TAGGED: @india, amit shah, Droupadi Murmu, hindi news, Mallikarjun Kharge, Narendra Modi, newschannelinindia, OM Birla, oneindianews, Parliament, Parliament House, pm modi, Rahul Gandhi, soldiers, अमित शाह, आतंकवादी हमले, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, राहुल गांधी, संसद, संसद भवन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Next Article डोंगरी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा, मलबा हटाने का काम जारी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पालघर ‘लव जिहाद’ केस पर बवाल: डहाणू बंद, दो बहनों के शोषण का आरोप, SIT करेगी जांच
India Maharashtra Top News June 13, 2026
‘रेप पर जोक’ को लेकर विवादों में घिरे कॉमेडियन मधुर विरली, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में आक्रोश
Entertainment India Top News June 13, 2026
PM मोदी का यूरोप दौरा शुरू: फ्रांस, स्लोवाकिया और G7 समिट में होंगे शामिल, राफेल और स्कॉर्पीन डील पर रहेगी नजर
Business India Top News World June 13, 2026
ओमान तट पर भारतीय जहाज ‘Liyaki Freedom’ पर हमले की खबर निकली फर्जी, MEA ने कहा- सभी भारतीय क्रू सुरक्षित
India Top News World June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.