गुजरात में घुसपैठियों के ख़िलाफ़ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। गुजरात पुलिस ने विभिन्न शहरों से अबतक 500 से भी अधिक घुसपैठियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 28 निर्दोषों की जान चली गई थी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके उनके यहाँ रह रहे पाकिस्तानियों वापस भेजने के लिए कहा था। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया है। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों से 500 से भी अधिक घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के DCP सजीत राजियान ने जानकारी दी कि अकेले अहमदाबाद में अभियान चलाकर 400 से अधिक संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। उधर सूरत में 100 से भी अधिक अवैध प्रवासी पकड़े गए हैं। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी दी है कि सिन सभी को डिपोर्ट किया जाएगा। इससे पहले 2 FIR करके 127 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 70 को डिपोर्ट किया जा चुका है, बाकियों को भी वापस उनके मुल्क़ भेजा जा रहा है। इधर हिरासत में लिए गए 500+ प्रवासियों से पूछताछ की जा रही है।
आज 3 बजे शुरू हुए एक बड़े पैमाने के अभियान में, गुजरात पुलिस—एसओजी, ईओडब्ल्यू, क्राइम ब्रांच और मुख्यालय की टीमों के समर्थन से अवैध विदेशी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया।
एक ही झटके में 400 से अधिक अवैध बांग्लादेशी और पाकिस्तानी हिरासत में… pic.twitter.com/JUOZSZt9vV
— One India News (@oneindianewscom) April 26, 2025
ये पता लगाया जा रहा है कि वो भारत में कैसे घुसे, उन्होंने फ़र्ज़ी दस्तावेज कैसे बनवाए और वो किन-किन लोगों से संपर्क में थे। इन सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। इनमें से कइयों के पास फ़र्ज़ी आधार कार्ड तक मिले हैं। शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को तारीख़ बदलते ही रात के 12 बजे के बाद सघन छापेमारी शुरू कर दी गई। सुबह 6 बजे तक ये अभियान चला। पुलिस ने इन घुसपैठियों की परेड निकाली और इन सबको लेकर हेडक़्वार्टर पहुँची। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल हैं। धर-पकड़ का वीडियो भी सामने आया है।
अहमदाबाद :
घुसपैठियों के ख़िलाफ़ अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही.
केवल पाकिस्तानीओं को ही नहीं बांग्लादेशियों को भी पकड़ पकड़कर देश के बाहर निकाला जा रहा है.
इसे अमदावाद और सूरत क्राइम ब्रांच की सर्जिकल स्ट्राइक ही समझे.
रात को 03 बजे ही चन्दोंला इलाके मैं तलाशी अभियान शुरू किया… pic.twitter.com/VqEAzEU3nU
— Janak Dave (@dave_janak) April 26, 2025
गुजरात में घुसपैठियों की धर-पकड़ का ये अभियान अब भी जारी है। एक फुटबॉल ग्राउंड में सभी घुसपैठियों को जमा किया गया, क्योंकि उनकी संख्या अधिक थी। अधिकतर घुसपैठिए अहमदाबाद के चंदोला क्षेत्र से पकड़े गए। वहीं सूरत के उन पटिया व भिंडी बाजार क्षेत्र से बड़ी संख्या में ये घुसपैठिए पकड़े गए। इसके बाद अन्य राज्यों में भी इस तरह का अभियान चलाने की माँग की जा रही है। बता दें कि भारत में बड़ी संख्या में घुसपैठिए हैं जो अक्सर कई आपराधिक कृत्यों में भी लिप्त पाए जाते हैं।