कर्नाटक के मंगलुरु में एक हिन्दू कार्यकर्ता की बीच सड़क पर घेर कर हत्या कर दी गई। मृतक बजरंग दल का पूर्व कार्यकर्ता था। मृतक हिन्दू कार्यकर्ता का नाम सुहास शेट्टी है। सुहास शेट्टी की गाड़ी को बीच सड़क पर रोक कर हमला किया गया। अस्पताल ले जाते हुए सुहास शेट्टी की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अब जाँच कर रही है।
गाड़ी से आए, घेर कर मारा
यह घटना गुरुवार (1 मई, 2025) को मंगलुरु के बाजपे थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया है कि सुहास शेट्टी गुरुवार रात एक गाड़ी से रात को कुछ दोस्तों के साथ निकले हुए थे। रात करीब 8:30 बजे उन्हें किनिपाडावु पेट्रोल पम्प के पास एक दूसरी स्विफ्ट गाड़ी और एक पिकअप में भर कर आए गुंडों ने घेर लिया। बताया गया कि उनकी गाड़ी इसी बीच एक जगह टकरा गई।
इसके बाद उन्होंने सुहास शेट्टी के ऊपर तलवारों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सुहास शेट्टी इस दौरान सड़क पर गिर गए। उन पर लगातार जानलेवा हमले यह हत्यारे करते रहे। इसके कथित वीडियो भी सामने आए हैं, इसमें दिखता है कि एक को सड़क पर गिरा कर उस पर हमले हो रहे हैं और आसपास बड़ी भीड़ जमा है।
Suhas Shetty a popular Hindu Activist & Worker was killed in Mangaluru.
That's what happens when you elect Jihadis in the state. https://t.co/gSPuOtpbc7
— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) May 1, 2025
वायरल वीडियो में हत्यारे कुछ चिल्लाते हैं। बताया गया है कि जहाँ हत्या हुई है वह मुस्लिम बहुल इलाका है। वीडियो में भी कुछ लोग टोपी लगाए दिखाई पड़ते हैं। हमले के बाद सुहास शेट्टी के हत्यारे भाग गए। जानलेवा हमले के चलते सुहास शेट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। सुहास के दोस्त भी इस हमले में घायल हुए हैं।
Hindu activist Suhas Shetty murder
As the killers flee after the brutal attack, burqa-clad women are seen at the spot, seemingly aiding their escape🤡🤲🏻#Suhasshetty #CongressFailsKarnataka pic.twitter.com/BvsHExdEJi
— Akshay Akki ಅಕ್ಷಯ್🇮🇳 (@FollowAkshay1) May 2, 2025
पुलिस के हाथ खाली
उनके घायल दोस्तों का इलाज चल रहा है। इस जघन्य हमले में मारे गए सुहास शेट्टी जिले के भीतर बड़ा हिन्दूवादी नाम थे। सुहास शेट्टी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों से जुड़े रहे थे। उन पर 2022 में एक मुस्लिम युवक की हत्या का आरोप भी लगा था। सुहास शेट्टी इसी मामले में जमानत पर बाहर थे।
पुलिस ने इस मामले में अब FIR दर्ज कर ली है और हत्यारों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि उसने हत्यारों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश कर रही है। पुलिस खबर लिखे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
सुहास की मौत के बाद विश्व हिन्दू परिषद और अन्य हिन्दू संगठनों ने उनके गाँव तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में हिन्दू कार्यकर्ता और भाजपा के कई विधायक और बाकी नेता शामिल हुए हैं। यह अंतिम यात्रा कई किलोमीटर तक निकाली गई।
सुहास शेट्टी के परिवार से कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेन्द्र और नेता प्रतिपक्ष R अशोक ने भी मुलाक़ात की है। उन्होंने उनके गाँव जाकर श्रद्धांजलि भी दी है। भाजपा ने सुहास शेट्टी के परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कॉन्ग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह हिन्दुओं के साथ हत्या के बाद खड़ी नहीं होती।
प्रवीण नेट्टारू की तरह हुई हत्या
सुहास शेट्टी की हत्या ने 2022 में हुई प्रवीण नेट्टारु की हत्या की दुखद यादें ताजा कर दी हैं। गौरतलब है कि 26 जुलाई 2022 को दक्षिण कन्नड़ जिले में इस्लामी आतंकियों ने भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू को कुल्हाड़ी से उस वक़्त काट दिया था, जब वे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे।
नेट्टारू की हत्या PFI के आतंकियों ने की थी। इस मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। PFI ने अपना डर बनाने के लिए यह हत्या करवाई थी। प्रवीण नेट्टारू को भी सुहास शेट्टी की तरह घेर कर मारा गया था। सुहास शेट्टी मामले में भी शक की सुई कट्टरपंथियों की तरफ ही है।