click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘सेना ने रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी’, आदमपुर एयरबेस में सैनिकों से बोले PM मोदी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ‘सेना ने रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी’, आदमपुर एयरबेस में सैनिकों से बोले PM मोदी
India

‘सेना ने रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी’, आदमपुर एयरबेस में सैनिकों से बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस में एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ संवाद करते हुए दुश्मन देश को कड़ा संदेश दिया है।

Last updated: 2025/05/13 at 5:40 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस में एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने एयरफोर्स के सैनिकों के साथ संवाद करते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को को कड़ा संदेश दिया है। पिछल दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी नुकसान पहुंचाया था। आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने कहा कि ये आज का नया भारत है। दुश्मन देश के आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारता है।

Contents
ये नया भारत है, दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता हैडेटा और ड्रोन से भी भारतीय वायुसेना ने लड़ी लड़ाईऑपरेशन सिंदूर भारत का नया नॉर्मलपीएम मोदी ने तीनों सेनाओं की तारीफ कीभारत ने तय किए 3 बिंदुआतंकियों को घर में घुस कर मारेंगेहमारी सेनाएं परमाणु ब्लैकमेल की धमकी को उड़ा देती हैंदुश्मन देश का सीना छलनी हो गयापाकिस्तान के नापाक इरादे तबाहनापाक मंसूबों को परास्त किया- पीएम मोदीभारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भीआतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया

ये नया भारत है, दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना को ऐसा ही जुनून रखना है। ऐसा ही तैयार रखना है। हमें दुश्मन को एहसास दिलाना है कि ये नया भारत है। ये नया भारत दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है।

डेटा और ड्रोन से भी भारतीय वायुसेना ने लड़ी लड़ाई

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की वायुसेना अब सिर्फ हथियारों से ही नहीं डेटा और ड्रोन से भी दुश्मन देश को छकाने के लिए काफी है।

#WATCH | At the Adampur Air Base, PM Narendra Modi said, "Indian Air Force has now become an expert in dodging the enemy not just with weapons, but also with data and drones."#OperationSindoor pic.twitter.com/SE5lNOZAhm

— ANI (@ANI) May 13, 2025

ऑपरेशन सिंदूर भारत का नया नॉर्मल

आदमपुर एयर बेस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘लक्ष्मण रेखा’ अब बिल्कुल स्पष्ट है। अगर अब कोई और आतंकी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा – कड़ा जवाब। हमने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान, एयर स्ट्राइक के दौरान ये देखा। अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का नया नॉर्मल है।

पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं की तारीफ की

पीएम मोदी ने कहा नेवी ने समुद्र पर कब्जा किया। भारतीय वायुसेना ने हमले द्वारा अटैक किया। भारतीय सेना ने जमीन पर दुश्मनों से लड़ी।

#WATCH | At the Adampur Air Base, PM Narendra Modi said, "After Pakistan's appeal, India has only paused its military action. If Pakistan shows terrorist activities or military audacity again, we will give a befitting reply. This reply will be on our conditions, in our style. The… pic.twitter.com/tSUPxWGXV4

— ANI (@ANI) May 13, 2025

भारत ने तय किए 3 बिंदु

भारत ने तीन बिंदु तय किए हैं। पहला, अगर भारत पर कोई आतंकी हमला होता है तो हम अपने तरीके से, अपनी शर्त पर, अपने समय पर जवाब देंगे। दूसरा, भारत किसी भी परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा। तीसरा, हम आतंक को समर्थन देने वाली सरकार और आतंकी सरगनाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।

आतंकियों को घर में घुस कर मारेंगे

भारत में निर्दोष लोगों को खून बहाने का एक ही अंजाम होगा विनाष और महा विनाष होगा। भारत की सेना और भारत की एयरफोर्स और भारत की नेवी ने पाकिस्तान की सेना को धूल चटा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आपने बता दिया कि पाकिस्तान में कोई ऐसा ठिकाना नहीं है, जहां पाकिस्तानी सैनिक चैन की सांस ले सके। हम उन्हें घर में घुस कर मारेंगे।

हमारी सेनाएं परमाणु ब्लैकमेल की धमकी को उड़ा देती हैं

पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारें ध्वस्त करते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई ध्वनि के साथ लक्ष्य तक पहुंचती हैं, तो दुश्मन को ‘भारत माता की जय’ सुनाई देती है। जब हम रात में भी सूरज को रोशन करते हैं, तो दुश्मन को ‘भारत माता की जय’ सुनाई देती है। जब हमारी सेनाएं परमाणु ब्लैकमेल की धमकी को उड़ा देती हैं, तो आसमान से केवल एक ही बात गूंजती है- ‘भारत माता की जय’।’

When our forces demolish Pakistan's nuclear blackmail, sound of Bharat Mata Ki Jai resonates: PM Modi at Adampur airbase

Read @ANI Story | https://t.co/GlK8SBm4B3#PMModi #nuclearblackmail #IndiaPakistanTensions #AdampurAirBase pic.twitter.com/OJVY1i9ZqC

— ANI Digital (@ani_digital) May 13, 2025

दुश्मन देश का सीना छलनी हो गया

पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन देश को पता ही नहीं चला कि कब उसका सीना छलनी हो गया। भारतीय सेना की पराक्रम को देखकर पाकिस्तान खौफ में आ गया।

पाकिस्तान के नापाक इरादे तबाह

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने लक्ष्यों के साथ खरे उतरे हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने और एयरबेस ही तबाह नहीं हुए हैं, उनके नापाक इरादे और दुस्साहस को भी तबाह किया गया है।

नापाक मंसूबों को परास्त किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया। पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी शिविर और उनके एयरबेस ही नष्ट नहीं किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया।’

#WATCH | At the Adampur Air Base, PM Narendra Modi said, "I can proudly say that all of you reached your target with perfection. In Pakistan, it was not just the terrorist camps and their air bases that were destroyed, but their nefarious designs and audacity were also defeated."… pic.twitter.com/fWPVS2Gti7

— ANI (@ANI) May 13, 2025

भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी गूंजती है। जब भारत के सैनिक मां भारती बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। वह कहते हैं, ‘भारत माता की जय हर उस सैनिक का संकल्प है जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। यह हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है और देश के लिए कुछ करना चाहता है।’

#WATCH | At the Adampur Air Base, PM Narendra Modi says "When our drones destroy the walls of the enemy's fort, when our missiles reach the target with a whizzing sound, the enemy hears 'Bharat Mata Ki Jai'. When we light up the sun even at night, the enemy sees 'Bharat Mata Ki… pic.twitter.com/U2gBePecem

— ANI (@ANI) May 13, 2025

आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया

पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन देश ने जिसे ललकारा है, वह हिंद की सेना है। हमारी सेना ने सामने से हमला कर मारा है। उनके आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है।

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: Adampur airbase, army, Breaking news, hindi news, indian air force, INDIAN ARMY, Indian Navy, jalandhar, Narendra Modi, Operation Sindoor, Pakistani terrorists, pm modi, soldiers, top news, top news channel, आतंकी ठिकानों, आदमपुर एयरबेस यात्रा, एयरफोर्स, एयरफोर्स बेस, ऑपरेशन सिंदूर, जालंधर, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा तबाही’, आदमपुर एयरबेस से आतंकियों और पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी
Next Article 100 रोहिंग्या को बांग्लादेश की सीमा में छोड़ा, 40 को अंडमान से समुद्र में किया रवाना, 78 घुसपैठियों को सुंदरबन से खदेड़ा

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.