प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29-30 मई की बिहार यात्रा और उससे पहले सिक्किम व पश्चिम बंगाल में उनके कार्यक्रमों को लेकर कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं।
PM मोदी की सिक्किम यात्रा (स्थल: बागडोगरा से वर्चुअल संबोधन)
कारण: खराब मौसम के कारण PM मोदी सिक्किम नहीं पहुंच सके, उनका विमान बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) में ही रुक गया।
#WATCH | Bihar: Stage, designed on the theme of #OperationSindoor and BrahMos missiles, set up on the route of PM Narendra Modi's roadshow in Patna, today. pic.twitter.com/IfemoWzM2j
— ANI (@ANI) May 29, 2025
प्रमुख बातें:
- कार्यक्रम: ‘सिक्किम @ 50’ समारोह — सिक्किम के भारत में विलय की 50वीं वर्षगांठ।
#WATCH गंगटोक | सिक्किम राज्य की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में सिक्किम में करीब 400 किलोमीटर के नए नेशनल हाइवे बने हैं। गांवों में सैकड़ों किलोमीटर नई सड़कें बनी हैं। अटल सेतु बनने से सिक्किम की दार्जिलिंग से कनेक्टिविटी बेहतर… pic.twitter.com/hLxIofk4z6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025
- PM मोदी का संबोधन:
- सिक्किम ने 50 साल पहले लोकतांत्रिक भविष्य चुना, यह भारत की आत्मा से जुड़ने का विश्वास था।
- राज्य में 400+ किमी नेशनल हाईवे और गांवों में सैकड़ों किमी सड़कें बनीं।
- जहां सड़क नहीं बन सकती, वहां रोपवे का विकल्प।
- अटल सेतु ने दार्जिलिंग-सिक्किम कनेक्टिविटी सुधारी।
- सिक्किम को प्रगति का मॉडल बताया, विकास और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
#WATCH गंगटोक | सिक्किम राज्य की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन विशेष है। ये अवसर सिक्किम की लोकतांत्रिक यात्रा की गोल्डन जुबली का है… सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने की बहुत बहुत बधाई देता हूं। 50 साल पहले सिक्किम ने अपने लिए एक… pic.twitter.com/GupUwRoa5P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025
PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा (2:15 PM – अलीपुरद्वार)
मुख्य घोषणाएं:
- सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला (₹1010 करोड़)
- 2.5 लाख घरों, 100+ व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पहुंचाने का लक्ष्य।
#WATCH गंगटोक, सिक्किम | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा, "आपकी इच्छा होते हुए भी आप इस ऐतिहासिक अवसर पर व्यक्तिगत रूप से यहां नहीं आ सके। फिर भी सिक्किम के लोग आपका हार्दिक स्वागत करना चाहते हैं। सिक्किम राज्य 50वीं… pic.twitter.com/KxEeazXO0y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025
PM मोदी का बिहार दौरा – 29-30 मई (पटना और रोहतास)
29 मई – पटना
- शाम 4:45 बजे: पटना एयरपोर्ट पर आगमन।
- पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन (₹1200 करोड़, सालाना 1 करोड़ यात्रियों की क्षमता)।
- बिहटा एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला (₹1410 करोड़)
- PM मोदी का मेगा रोड शो:
- पटना एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक (लगभग 4-5 किमी)
- “ऑपरेशन सिंदूर” और ब्रह्मोस मिसाइल की थीम पर सजावट
- सड़कों पर हजारों पोस्टर-होर्डिंग्स और भारी भीड़ की तैयारी
30 मई – विक्रमगंज, रोहतास जिला
- विशाल जनसभा का आयोजन, राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अहम सियासी संदेश
राजनीतिक पृष्ठभूमि और महत्व
- यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिहाज से राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- पटना में रोड शो के जरिए शहरी मतदाताओं को साधने की कोशिश है, वहीं विक्रमगंज की जनसभा ग्रामीण इलाकों के लिए संदेश।