Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

‘श्रद्धा वालकर हत्याकांड को देखकर किया सरस्वती का कत्ल’, दिमाग हिला देने वाले मर्डर के आरोपी ने कबूला

‘श्रद्धा वालकर हत्याकांड को देखकर किया सरस्वती का कत्ल’, दिमाग हिला देने वाले मर्डर के आरोपी ने कबूला

श्रद्धा वालकर हत्याकांड को देश के लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे, इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिमाग हिला देने वाला एक मामला सामने आया है। मीरा भायंदर इलाके में मीरा रोड पर स्थित है गीता आकाश बिल्डिंग। इसी बिल्डिंग के एक फ्लैट में एक शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने आरी के जरिए युवती की लाश के कई हिस्से किए और उन्हें कुकर में उबाल दिया। लाश के टुकड़ों को पैक कर वो उसे ठिकाने लगाने ही वाला था कि पुलिस आ गई।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, आरोपी 56 साल का मनोज साणे है। मनोज अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (56) के साथ बीते कुछ सालों से इसी फ्लैट में रह रहा था। आरोप है कि मनोज का किसी बात को लेकर सरस्वती के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस के मुताबिक, सरस्वती की हत्या दो-तीन दिन पहले हुई थी। मनोज एक लाश के साथ ही फ्लैट में रह रहा था।

पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में मनोज ने हैरान कर देना वाला खुलासा किया। मनोज का कहना था कि उसने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद ही सरस्वती की हत्या का विचार आया।

सरस्वती की हत्या श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी थी भी। दरअसल, सरस्वती की लाश के टुकड़े करने के लिए मनोज पेड़ काटने वाली आरी लेकर आया था। इसी आरी से उसने सरस्वती के शव के टुकड़े किए। पुलिस ने बताया कि मनोज के पड़ोसियों को उसके फ्लैट से बदबू आ रही थी। लिहाजा, लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस पहुंची और मनोज के फ्लैट में घुसी। घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस दंग रह गई।

पुलिस के मुताबिक, मनोज लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की फिराक में था। इसमें कोई दिक्कत ना हो, इसलिए उसने टुकड़ों को कुकर में उबाला। उबालने के बाद पन्नी में पैक कर दिया।

दिल्ली के महरौली इलाके में 18 मई, 2022 को श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी। श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शव के 35 टुकड़े किए। आफताब ने शरीर के टुकड़ों को फ्रिज में छिपा दिया था।

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.