प्रयागराज की 15 वर्षीय दलित लड़की को आतंकी बनाने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम महिला दोस्त ने उसे बहला-फुसलाकर केरल ले जाया, जहां धर्म परिवर्तन और ब्रेनवॉश के जरिए उसे कट्टरपंथी गतिविधियों में झोंकने की कोशिश की गई। इस साजिश के पीछे पैसों का लालच, इस्लाम कबूल करवाना और जिहादी एजेंडा शामिल था।
यह घटना 8 मई की बताई जा रही है। लड़की को उसकी मां की शिकायत के बाद प्रयागराज पुलिस ने बरामद किया और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में दाखिल कराया गया।
जांच में सामने आया कि पीड़िता को एक संगठित गिरोह का हिस्सा बनी उसकी मुस्लिम दोस्त ने अपने साथ केरल ले जाकर वहां संदिग्ध लोगों से मिलवाया। लड़की ने आरोप लगाया कि उसे जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया, और उस पर जिहाद में शामिल होने का दबाव बनाया गया। उसने यह भी बताया कि उसके साथ छेड़खानी भी हुई।
घटना के दौरान जब लड़की को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ, तो वह किसी तरह रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से केरल पुलिस ने परिवार को सूचना दी और फिर प्रयागराज पुलिस की मदद से लड़की को घर लौटाया गया।
फिलहाल इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। लड़की की मां को जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी मिली है।
डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि यह गिरोह खासकर गरीब और दलित लड़कियों को टारगेट करता है, उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन और आतंकी नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश करता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच तेज़ कर दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel