हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी: अब तक 90 की मौत, 129 घायल; सेना और राहत एजेंसियाँ जुटीं मदद में
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 90 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 129 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से मंडी, शिमला, सिरमौर और बिलासपुर जैसे जिलों में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली है। मंडी जिले के थुनाग में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। यहां सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें अस्थायी आश्रयों में रखा गया है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Aftermath of the recent cloudburst, heavy rains and flash floods in Thunag, Mandi district.
More than 85 people have been killed in the state in the calamity, including 17 in Mandi; over 35 still missing. Several people have been rendered homeless.… pic.twitter.com/QQB1vNJwqg
— ANI (@ANI) July 10, 2025
भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सिरमौर के धौला कुआं में 168 मिमी और बिलासपुर में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शिमला सहित अन्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
#WATCH | Himachal Pradesh: Aftermath of the recent cloudburst, heavy rains and flash floods in Thunag, Mandi district.
More than 85 people have been killed in the state in the calamity, including 17 in Mandi; over 35 still missing. Several people have been rendered homeless.… pic.twitter.com/9m2n1qmuXl
— ANI (@ANI) July 10, 2025
राहत और बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना
मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों के तहत, भारतीय सेना, SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मंडी जिले के थुनाग, बग्सियाड और पंडोह क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेज़ कर दिया है। सामुदायिक रसोईघर बनाकर प्रभावित लोगों को भोजन और ज़रूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
#WATCH | Himachal Pradesh: A community kitchen set up in Mandi's Thunag is feeding people affected by cloudburst and flash floods here pic.twitter.com/GsnPsVLXmM
— ANI (@ANI) July 10, 2025
राज्य प्रशासन और केंद्र सरकार की निगरानी में बचाव कार्य लगातार चल रहे हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है।
Himachal Pradesh | The Indian Army extends critical support to civil administration in Himachal Pradesh as part of ongoing Humanitarian Assistance and Disaster Relief (HADR) operations, following the recent floods in Mandi district.
In close coordination with the State Disaster… pic.twitter.com/SUIVj5MXDI
— ANI (@ANI) July 10, 2025