Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर ट्रेन में ले जाते समय किया दुष्कर्म

नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर ट्रेन में ले जाते समय किया दुष्कर्म

 

महाराष्ट्र के कसारा और अकोला के बीच चलती मेल एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी गजानन चव्हाण को कल्याण रेलवे पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस वर्तमान में आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं, अपहरण का भी केस दर्ज किया गया है.

गजानन चव्हाण नामक व्यक्ति ने कल्याण स्टेशन पर लड़की से दोस्ती की और उसे अकोला ले गया. ट्रेन में आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और अकोला रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर अकोला रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया और कल्याण रेलवे पुलिस ने आरोपी को अकोला से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि यह घटना रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है और रेलवे प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है.

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के साथ इससे पहले भी एक और बलात्कार की घटना हुई थी.यह घटना लगभग आठ महीने पहले डोंबिवली में उसके घर के पास हुई थी. उस मामले की जांच मानपाड़ा पुलिस कर रही है. ओकोला पुलिस ने कहा कि आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Filed under Maharashtra India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.