बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर की आधारशिला रखी है। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लालू एंड कंपनी को ललकारते हुए उन पर निशाना साधा है। गृह मंत्री ने कहा कि लालू यादव की पार्टी ऐसे घुसपैठियों को बचाना चाहती है, जो बांग्लादेश से आकर बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं। राजद और कांग्रेस दोनों ही इसीलिए SIR का विरोध कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे थे।
Bihar: Home Minister Amit Shah lays foundation stone for Janki Mata temple in Sitamarhi
Read @ANI Story | https://t.co/zehIYt0Uq6#Bihar #AmitShah #JankiMatatemple #Sitamarhi pic.twitter.com/bUaULVt1NE
— ANI Digital (@ani_digital) August 8, 2025
गृह मंत्री पुनौराधाम में बनने वाले माता सीता के इस भव्य मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए बिहार में माता सीता मंदिर के बहाने अपने एक वर्ग को साधने की कोशिश कर रहा है।