गंगानगर की मनिका विश्वकर्मा बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
राजस्थान की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा ने खिताब जीतकर अपने सिर पर ताज सजाया। इस जीत के साथ ही मनिका अब थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो इस साल के अंत में आयोजित होने जा रहा है।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Manika Vishwakarma gets crowned as Miss Universe India 2025. She will represent India at the 74th Miss Universe pageant in Thailand later this year. pic.twitter.com/8EqmzFP2Of
— ANI (@ANI) August 18, 2025
कौन हैं मनिका विश्वकर्मा?
मनिका पेशे से मॉडल हैं और मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों से वह दिल्ली में रह रही हैं और यहीं से उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर और प्रतियोगिता की तैयारी की। साल 2024 में वह मिस यूनिवर्स राजस्थान चुनी गई थीं और अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
जीत के बाद मनिका की प्रतिक्रिया
खिताब जीतने के बाद स्टेज पर भावुक मनिका ने अपनी खुशी जाहिर की और अपने मेंटर्स व सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा—
“संघर्ष के बजाय, हमारे पास तैयारी का एक सफर है। मेरा सफर गंगानगर से शुरू हुआ और दिल्ली में रहकर मैंने इस प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाना होगा। ब्यूटी कॉन्टेस्ट सिर्फ एक फील्ड नहीं, बल्कि यह इंसान के चरित्र का निर्माण करती है। यह सिर्फ एक साल का राज नहीं, बल्कि जिंदगी भर का सफर है।”
मनिका की इस उपलब्धि से गंगानगर और राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स में भारत को कितनी मजबूती से रिप्रेजेंट करती हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel