राजस्थान के भरतपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बिहार के एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी गोद ली 15 साल की बेटी के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। यह शख्स 2007 में नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुका था।
जानकारी के मुताबिक,
साल 2024 में जेल से रिहा होने के बाद उसने एक गरीब परिवार की 15 साल की लड़की को गोद लिया और भरण-पोषण का वादा किया। लेकिन उसने बच्ची को धमकाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी माँ को आपबीती सुनाई। माँ ने 25 जून 2025 को सेवर थाने में शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलते ही आरोपित फरार हो गया।
भरतपुर पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की और बिहार के पूर्णिया में नेपाल बॉर्डर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित की आपराधिक प्रवृत्ति खतरनाक है। फिलहाल वह हिरासत में है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel