उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के भाऊपुरवा गाँव में जबरन धर्मांतरण की गतिविधि का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लालू उर्फ लाल सिंह नाम का व्यक्ति ग्रामीणों को बीमारियों के इलाज और झाड़-फूँक के बहाने अपने पास बुलाता था। इसके बाद वह उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। बताया जा रहा है कि वह कैंडल जला कर प्रार्थना सभा आयोजित करता था और लोगों के बीच बाइबिल की प्रतियाँ भी बाँटता था।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए। वहाँ माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए लोगों में फर्रुखाबाद के टिंकू, कन्नौज के कश्मीर और हरपालपुर के राहुल समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं मुख्य आरोपित लाल सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel