प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में स्थित श्री भ्रामरंबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रुद्राभिषेकम पूजा की, जिसमें पंचामृत — गाय का दूध, दही, घी, शहद और चीनी — का उपयोग किया गया। यह पूजा धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष मानी जाती है।
#WATCH | आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीशैलम में श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का दौरा किया।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/4tTXMxNx09
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर की विशेषता यह है कि यह देश का एकमात्र ऐसा स्थल है जहाँ ज्योतिर्लिंग और शक्ति पीठ दोनों एक ही परिसर में स्थित हैं। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्ति पीठों में से एक है, जिससे इसकी पौराणिक और धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
#WATCH | आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंद्याल जिले के श्रीशैलम के 'भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर' में पूजा और दर्शन किए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद हैं।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/d2AUIlBUnN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री श्री शिवाजी स्पूर्थि केंद्र पहुँचे। यह स्मारक परिसर छत्रपति शिवाजी महाराज की 1677 की ऐतिहासिक यात्रा की याद में बनाया गया है। यहाँ स्थित ध्यान कक्ष में शिवाजी महाराज की ध्यानमग्न मूर्ति स्थापित है, जिसके चारों ओर प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी किलों के सुंदर मॉडल बनाए गए हैं। यह केंद्र श्री शिवाजी मेमोरियल कमिटी द्वारा संचालित किया जाता है।
#WATCH | नांदयाल, आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीशैलम के 'भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर' में पूजा-अर्चना की।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/zcGHHBZAsY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कुरनूल पहुँचे, जहाँ उन्होंने बिजली, रक्षा, रेलवे और पेट्रोलियम क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से राज्य की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Prayed at the Sri Bhramaramba Mallikarjuna Swamy Varla Devasthanam at Srisailam. Prayed for the well-being and good health of my fellow Indians. May everyone be happy and prosperous. pic.twitter.com/gUzqR7I2MB
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2025
कुरनूल में प्रधानमंत्री ने ‘सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स’ नामक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने नई जीएसटी सुधारों के लाभों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि ये सुधार छोटे कारोबारियों और आम नागरिकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
कुरनूल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री नायडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा आंध्र प्रदेश के विकास और निवेश को गति देने वाली मानी जा रही है।