पाकिस्तान अपनी अपरिपक्व और भ्रामक नीतियों के कारण अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आलोचना का शिकार बनता है। इस बार उसे तीखे शब्दों में चेताया है रूस ने। इस्लामाबाद स्थित रूसी दूतावास ने पाकिस्तानी अंग्रेजी अखबार ‘फ्रंटियर पोस्ट’ पर रूस-विरोधी लेखों के प्रकाशन का गंभीर आरोप लगाया है।
रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि अखबार में लगातार ऐसे लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं जो रूस और उसकी नीतियों को नकारात्मक रूप से पेश करते हैं। दूतावास के अनुसार, यह अभियान केवल पक्षपाती नहीं है, बल्कि सुनियोजित है।
✒️ We have taken note of a series of anti-Russian articles published in the English-language Pakistani newspaper, the Frontier Post. To start with, we would like to emphasize that this periodical can hardly be called "Pakistani," given that its global news service is… pic.twitter.com/JRMUpoXs6a
— Embassy of Russia in Pakistan (@RusEmbPakistan) November 6, 2025
दूतावास ने यह भी खुलासा किया कि ‘फ्रंटियर पोस्ट’ खुद को भले ही पाकिस्तानी अखबार बताता है, लेकिन उसका संपादकीय संचालन वाशिंगटन से किया जाता है। अखबार में जानबूझकर ऐसे लेख प्रकाशित किए जाते हैं जो रूस के विरोधियों को मजबूत दिखाते हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना को बढ़ावा देते हैं। दूतावास के विश्लेषण में पाया गया कि पिछले कई महीनों में रूस पर एक भी सकारात्मक या निष्पक्ष लेख प्रकाशित नहीं हुआ।
रूस ने यह भी कहा कि अखबार ने अफगानिस्तान से जुड़ी खबरों को तो रिपोर्ट किया, लेकिन 7 अक्टूबर 2025 को हुई महत्वपूर्ण ‘मॉस्को फॉर्मेट ऑफ कंसल्टेशन’ बैठक की अनदेखी की। वहीं, अखबार में यह चित्रित किया गया कि रूस की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। 2024 में रूस की GDP 4.1 प्रतिशत बढ़ी और बेरोजगारी दर 2.5 प्रतिशत रही। 2025 के लिए विकास दर का अनुमान 6.5–7 प्रतिशत तक लगाया गया है।
पाकिस्तानी मीडिया की इन पक्षपाती हरकतों पर नाराजगी जताते हुए रूसी दूतावास ने अन्य मीडिया संगठनों से निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही चेताया कि वे विदेशी हितों से प्रेरित स्रोतों पर निर्भर न रहें, क्योंकि इससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता और अंतरराष्ट्रीय संबंध दोनों प्रभावित होते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel