बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) को पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम बेहद भव्य और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा। नीतीश कुमार के साथ ही बीजेपी नेताओं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
#WATCH | Nitish Kumar takes oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time in the presence of Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP National President JP Nadda and other NDA leaders at Gandhi Maidan in Patna.
(Source: DD News) pic.twitter.com/03stl7w6gk
— ANI (@ANI) November 20, 2025
नई सरकार में NDA के विभिन्न दलों के 23 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के प्रमुख चेहरे शामिल हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी और गठबंधन के शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा, कई BJP-NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
BJP's Samrat Choudhary takes oath as state minister in Bihar cabinet at the oath ceremony being held at Patna's Gandhi Maidan. pic.twitter.com/7aWQwfdvwF
— ANI (@ANI) November 20, 2025
BJP leader Vijay Kumar Sinha takes oath as state minister in the Bihar cabinet at the NDA government's swearing-in ceremony being held at Patna's Gandhi Maidan. pic.twitter.com/th4EKpTsxL
— ANI (@ANI) November 20, 2025
पूरे शपथ ग्रहण समारोह का माहौल उत्साह, राजनीतिक मजबूती और भविष्य की सरकारी प्राथमिकताओं को लेकर सकारात्मक संदेश देने वाला रहा, जहाँ नीतीश कुमार ने फिर एक बार राज्य की कमान संभालते हुए राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at Gandhi Maidan in Patna, where the swearing-in ceremony of the NDA government in Bihar is taking place.
Nitish Kumar returns as Bihar CM for the 10th time. Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha to take oath as Deputy CMs. pic.twitter.com/ov0YzZ6X3N
— ANI (@ANI) November 20, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel