पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार (25 नवंबर 2025) देर रात बाबरी मस्जिद शिलान्यास के पोस्टर अचानक चर्चा का विषय बन गए। जिले के कई इलाकों में लगाए गए इन पोस्टरों में घोषणा की गई है कि 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी। इन पोस्टरों पर इस आयोजन के प्रमुख के रूप में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूँ कबीर का नाम दर्ज है।
विधायक हुमायूँ कबीर इससे पहले भी मस्जिद निर्माण का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 6 दिसंबर को शिलान्यास किया जाएगा और अगले तीन वर्षों के भीतर मस्जिद का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उनके अनुसार, इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता शामिल होंगे और आयोजन बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी के अवसर पर किया जाएगा।
मुर्शिदाबाद में “बाबरी मस्जिद” के पोस्टर लगे?
TMC विधायक हुमायूं ने कहा "हम 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे।
ममता सरकार जानबूझकर देश के हिन्दुओं को उकसा रही है?
मीलार्ड अभी सो रहे हैं ,, वह स्वतः संज्ञान नहीं लेंगे? वह सिर्फ हिन्दू मामलों में ऐसा करते हैं? pic.twitter.com/drU94HFwvK
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) November 26, 2025
हुमायूँ के इस बयान के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस घोषणा के बाद अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने कबीर के खिलाफ एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अब उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदू महासभा ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के पीछे यमुना किनारे एक गड्ढा खोदकर उसे प्रतीकात्मक रूप से ‘कब्र’ का रूप दिया और विधायक को धमकी भरा संदेश दिया।
हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह गड्ढा एक चेतावनी है कि बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की बात करने वालों का यही हाल होगा। जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने संत परमहंस द्वारा घोषित इनाम का समर्थन करते हुए कहा कि जो भी हुमायूँ कबीर को जिंदा या मृत आगरा लेकर आएगा, उसे वे सोने के कंगन भेंट करेंगी। राठौर ने दावा किया कि ऐसे सपने देखने वालों के लिए यही कब्र पर्याप्त जवाब है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel