हरियाणा की नूंह पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में गुरुग्राम की कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील रिजवान को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे दो दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाँच के दौरान उसकी कुछ गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं और डिजिटल सबूत भी सामने आए। इसके बाद उसके खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
।
नूंह: पाकिस्तान की आईएसआई के
लिए जासूसी के आरोप में नूंह पुलिस ने वकील रिजवान को गिरफ्तार किया है। वकील रिजवान गुरुग्राम की कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने दो दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
वकील के एक साथी को… pic.twitter.com/EGxhBILlbX
— डॉ. अनिल पाण्डेय (@drpandeyanil) November 27, 2025
वकील के एक साथी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।
बुधवार (26 नवंबर 2025) की सुबह पुलिस और केंद्रीय जाँच एजेंसी की टीम नूंह के गाँव खरखड़ी पहुँची और वहीं से रिजवान को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, वह संवेदनशील और गोपनीय सूचनाएँ ISI तक पहुँचाने के संदेह के दायरे में है।
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र के राजाका गाँव के अरमान और कांगरका गाँव के तारीफ को मई महीने में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उनके पास से पाकिस्तानी मुद्रा और कई संदिग्ध सामान बरामद हुए थे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel