आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने आधार नामांकन और आधार अपडेट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसे Third Amendment Regulations, 2025 के तहत नोटिफाई किया गया है। यह नए नियम बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों—सभी आयु वर्गों पर लागू होंगे। इन बदलावों का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो आधार बनवा रहे हैं या अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या रिश्ते से जुड़े विवरणों को अपडेट करने की तैयारी कर रहे हैं।
नाम अपडेट करने के नियम
UIDAI ने नाम अपडेट के लिए कई मान्य पहचान दस्तावेजों को शामिल किया है। इसमें सबसे भरोसेमंद दस्तावेज पासपोर्ट है, जिसमें आपका नाम, फोटो, पता और जन्मतिथि एक साथ दर्ज होते हैं। इसके अलावा:
- PAN कार्ड
- वोटर ID (EPIC)
- ड्राइविंग लाइसेंस
- सरकारी पहचान पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
इन सभी का उपयोग नाम बदलने या सुधारने के लिए किया जा सकता है।
पता (Address) बदलने के लिए दस्तावेज
एड्रेस प्रूफ के लिए कई तरह के दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक या अपडेटेड बैंक स्टेटमेंट
- बिजली, पानी या गैस बिल (तीन महीने के भीतर जारी)
- किराए पर रहने वालों के लिए Rent Agreement
- हाउस/प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
- राशन कार्ड
- मान्य पहचान पत्र
जन्मतिथि (DOB) अपडेट करने के दस्तावेज
जन्मतिथि अपडेट करने के लिए नागरिक निम्न दस्तावेज दे सकते हैं:
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- फिजिकल PAN कार्ड (ध्यान रहे: E-PAN मान्य नहीं होगा)
क्या है नया बड़ा बदलाव?
UIDAI के नए नियमों के अनुसार अब एक ही दस्तावेज, जिसमें आपकी फोटो, नाम और पता तीनों मौजूद हों, आधार अपडेट के लिए पर्याप्त माना जाएगा। पहले नाम, पता और जन्मतिथि बदलने के लिए अलग-अलग दस्तावेज़ जमा करने पड़ते थे, लेकिन अब:
- नाम बदलना
- एड्रेस बदलना
- जन्मतिथि अपडेट करना
- रिलेशन जोड़ना
इन सभी कार्यों के लिए एक ही दस्तावेज पर्याप्त होगा, बशर्ते उसमें तीनों आवश्यक विवरण मौजूद हों।
आधार अपडेट कैसे करें?
आधार अपडेट करने के लिए उपयोगकर्ता को पहले संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इसके बाद:
- निकटतम आधार सेवा केंद्र जाएँ, या
- myAadhaar ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करें
वहाँ आवश्यक दस्तावेज़ के साथ अपडेट फॉर्म जमा करें। यदि दस्तावेज़ सही पाए जाते हैं तो आपका आधार सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया जाएगा।
यह बदलाव नागरिकों के लिए आधार अपडेट प्रक्रिया को सरल, तेज़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel