संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (1 दिसंबर 2025) से शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राज्यसभा के नवनियुक्त सभापति और उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राधाकृष्णन के उप-राष्ट्रपति बनने के बाद संसद का पहला सत्र है और बतौर राज्यसभा सभापति उनका पहला दिन भी है। उन्होंने कहा, “सदन के माध्यम से देश को प्रगति पर ले जाने के लिए आवश्यक मुद्दों पर चर्चा और आपका अमूल्य मार्गदर्शन हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। आपको बहुत बधाई और अभिनंदन। इस सदन में बैठे सभी सदस्य गरिमा बनाए रखेंगे, इसका मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ।”
#WATCH | Delhi: In Rajya Sabha, PM Narendra Modi says, "I assure you that all the members sitting in this House, while maintaining the dignity of the Upper House, will always take care of your dignity as well. I assure you that they will maintain decorum. Our Chairman comes from… pic.twitter.com/7fNaSxd9qa
— ANI (@ANI) December 1, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “हमारे सभापतिजी एक सामान्य किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित किया है। समाज सेवा उनकी निरंतर प्राथमिकता रही है और राजनीति उसका केवल एक पहलू रहा है। आपका यहाँ तक पहुँचना हम सबके लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है।”
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि देश में बहुत कम लोगों को ऐसा अवसर मिलता है। उन्होंने याद किया कि राधाकृष्णन कई राज्यों के राज्यपाल रहे हैं और झारखंड में उन्होंने जनजातीय समाज के बीच गहरा विश्वास और संबंध स्थापित किया। मोदी ने बताया कि झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री गर्व से उनकी कार्यशैली और गाँवों में उनके लगातार दौरे का उल्लेख करते थे।
उन्होंने राधाकृष्णन की सरलता और सहजता की भी प्रशंसा की। पीएम ने कहा, “हेलिकॉप्टर हो या न हो, आप पहुँच ही जाते थे। मैंने आपको कार्यकर्ता, सहयोगी, सांसद और विभिन्न जिम्मेदार पदों पर करीब से देखा है। कई लोग प्रोटोकॉल में बंध जाते हैं, लेकिन आपका प्रोटोकॉल से कोई नाता ही नहीं रहा है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel