स्विट्जरलैंड में जन्मी और भारत के बिजनेस जगत की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल सिमोन दुनोयर टाटा का 95 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने न केवल टाटा परिवार का हिस्सा बनकर रिश्तों को मजबूत किया, बल्कि भारतीय कॉर्पोरेट जगत में भी एक विशिष्ट पहचान बनाई।
A visionary leader who shaped India’s beauty and retail landscape is no more.
Rest in peace, Simone Tata the woman behind @ILoveLakme, Westside and Trent.
Your legacy will live on.#SimoneTata #Lakme #Westside #Trent #TataGroup #RIP #Legend #Inspiration #IndianIcons pic.twitter.com/bwdCPkrKKD
— Sonik Sourabh (@SonikSourabh) December 6, 2025
1953 में एक पर्यटक के रूप में भारत पहुँचीं सिमोन का जीवन तब बदल गया जब उन्होंने 1955 में नवल एच. टाटा से विवाह किया। नवल की पहली पत्नी सूनी से रतन और जिमी टाटा थे, लेकिन सिमोन ने परिवार को हमेशा एकजुट बनाए रखा। उनके बेटे नोएल टाटा आज टाटा समूह और हिंदुस्तान यूनिलीवर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

1960 के दशक में सिमोन ने टाटा समूह के साथ अपना सफर शुरू किया और टाटा ऑयल मिल्स कंपनी की सब्सिडियरी लेक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं। उस समय लेक्मे एक छोटी कंपनी थी, लेकिन भारतीय महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने इसे एक आइकॉनिक ब्रांड में बदल दिया। 1982 में वे लेक्मे की चेयरपर्सन बनीं और भारतीय कॉस्मेटिक उद्योग में कंपनी की मजबूत पहचान स्थापित की।
1996 में लेक्मे ने HUL के साथ जॉइंट वेंचर किया और दो साल बाद 1998 में कंपनी ने अपना 50% हिस्सा करीब 200 करोड़ रुपये में बेच दिया। इसके बाद सिमोन ने रिटेल सेक्टर की ओर कदम बढ़ाया और लेक्मे का नाम बदलकर ट्रेंट लिमिटेड कर दिया। इसी के तहत वेस्टसाइड और जूडियो जैसे ब्रांड आज भारत में प्रमुख रिटेल चेन के रूप में मौजूद हैं। सिमोन को भारत की ‘कॉस्मेटिक जरीना’ के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel