असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई (LGB) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए हैं। इस नए टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर 2025 को गुवाहाटी में करेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को लिखा, “उत्साह अपने चरम पर! LGBI एयरपोर्ट का इंटीग्रेटेड टर्मिनल आदरणीय @narendramodi जी का कल स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
Excitement at its peak!
LGBI Airport's Integrated Terminal is all decked up to welcome Adarniya @narendramodi ji tomorrow!
Just a few hours to go! pic.twitter.com/H4IFr9iZaZ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) December 19, 2025
LGBI एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भारत का पहला नेचर-थीम आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल बताया जा रहा है। इसे असम की कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और वैश्विक जुड़ाव की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। यह टर्मिनल लगभग 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। इसके साथ रनवे, एयरफील्ड सिस्टम, एप्रॉन और टैक्सीवे में बड़े स्तर पर सुधार किए गए हैं। नया टर्मिनल सालाना करीब 1.3 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर पुष्टि की कि वे 20 दिसंबर 2025 को गुवाहाटी पहुँचेंगे और दोपहर में LGB अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह असम के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे लोगों की जीवनशैली में सुधार होगा और वाणिज्य व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
In the afternoon tomorrow, 20th December, I will address a BJP rally in Ranaghat. The people of West Bengal are benefitting from numerous pro-people initiatives of the Central Government. At the same time, they are suffering due to the TMC’s misgovernance in every sector.
The…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2025
नए टर्मिनल का डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। इसे ‘बांबू ऑर्किड्स’ थीम पर तैयार किया गया है। टर्मिनल के निर्माण में करीब 140 मीट्रिक टन स्थानीय रूप से उपलब्ध उत्तर-पूर्वी बाँस का उपयोग किया गया है। इसमें काजीरंगा से प्रेरित हरियाली, जापी आकृतियाँ, प्रसिद्ध गैंडे के प्रतीक और 57 ऑर्किड से प्रेरित कॉलम लगाए गए हैं, जो कोपऊ फूल का प्रतिनिधित्व करते हैं।
टर्मिनल की एक खास विशेषता इसका ‘स्काई फॉरेस्ट’ है, जिसमें लगभग एक लाख देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। यह यात्रियों को जंगल जैसा प्राकृतिक अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके साथ ही टर्मिनल को पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ विकास की अवधारणा के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
यात्रियों की सुविधा और डिजिटल नवाचार को ध्यान में रखते हुए नए टर्मिनल में आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है। सुरक्षा के लिए फुल-बॉडी स्कैनर लगाए गए हैं, जिससे तेज और सहज सुरक्षा जांच संभव होगी। इसके अलावा संपर्क रहित यात्रा के लिए DigiYatra, ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और AI-ड्रिवन एयरपोर्ट ऑपरेशंस जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।
Good morning guys!
New LGBI pics just dropped and it's sure to blow your mind✈️#ViksitAssam pic.twitter.com/yYJ5cFvBOM
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) December 18, 2025
नया टर्मिनल अगले साल की पहली तिमाही में पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पुराने टर्मिनल 1 से ही संचालित होती रहेंगी, क्योंकि कस्टम और अन्य प्रक्रियाएँ वहीं स्थापित हैं। जैसे ही सभी ऑपरेशंस नए टर्मिनल में स्थानांतरित हो जाएंगे, पुराने टर्मिनल को धीरे-धीरे बंद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी बताया कि भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट पर दूसरे नए टर्मिनल की योजना पहले से ही बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद फिलहाल सभी ऑपरेशंस नए टर्मिनल में शिफ्ट किए जाएंगे।
गौरतलब है कि LGB अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GIAL) द्वारा किया जाता है, जो अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एक स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (SPV) है। वर्ष 2019 में अदानी समूह को देश के छह हवाई अड्डों के संचालन और विकास का ठेका मिला था, जिनमें गुवाहाटी एयरपोर्ट भी शामिल है, जिसे 2021 में समूह को सौंपा गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel