Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 9 लोगों की मौत; 10 घायल

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 9 लोगों की मौत; 10 घायल

मणिपुर में हिंसा रुक नहीं रही है। डेढ़ महीने बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार देर रात फिर हिंसा भड़की है। हिंसा के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल भी हुए हैं। घालयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई है। काफी देर तक हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं।

इससे पहले, मणिपुर में चलाए गए अभियान के तहत 1,040 हथियार बरामद किए गए हैं। इन हथियारों को उपद्रवियों ने पिछले दिनों विभिन्न स्थानों से लूट लिया था।

 

Filed under Manipur

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.